


कोलकाता/जमशेदपुर: रेलवे यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दक्षिण पूर्व रेलवे (South Eastern Railway – SER) ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनों (Weekly Express Trains) के परिचालन की घोषणा की है। इनमें से एक ट्रेन झारखंड के रांची, हटिया और बोकारो होकर गुजरेगी, जिससे राज्य के यात्रियों को काफी फायदा होगा। वहीं, दूसरी ट्रेन बंगाल के खड़गपुर और ओडिशा के बालेश्वर होकर चलेगी।
दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इन नई ट्रेनों का पूरा शेड्यूल और ठहराव इस प्रकार है:
1. 17433/17434 तिरुपति-रक्सौल-तिरुपति वीकली एक्सप्रेस
यह ट्रेन मुख्य रूप से झारखंड के कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे दक्षिण भारत और बिहार की यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
-
तिरुपति से प्रस्थान (17433): यह एक्सप्रेस ट्रेन 1 जून 2026 से हर सोमवार को तिरुपति से सुबह 08:15 बजे खुलेगी और तीसरे दिन शाम 17:00 बजे रक्सौल पहुंचेगी।
-
रक्सौल से प्रस्थान (17434): वापसी दिशा में यह ट्रेन 4 जून 2026 से हर गुरुवार को रक्सौल से सुबह 03:15 बजे खुलेगी और तीसरे दिन सुबह 09:30 बजे तिरुपति पहुंचेगी।
-
प्रमुख ठहराव: दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) के अधिकार क्षेत्र में इस ट्रेन का ठहराव झारसुगुड़ा, राउरकेला, नुआगांव, हटिया, रांची, मुरी और बोकारो स्टील सिटी स्टेशनों पर होगा।
2. 17031/17032 चरलापल्ली-अगरतला-चरलापल्ली वीकली एक्सप्रेस
यह ट्रेन पूर्वोत्तर भारत को दक्षिण भारत से जोड़ेगी और इसका लाभ खड़गपुर रूट के यात्रियों को मिलेगा।
-
चरलापल्ली से प्रस्थान (17031): यह ट्रेन 27 जुलाई 2026 से हर सोमवार को चरलापल्ली से शाम 16:20 बजे प्रस्थान करेगी और चौथे दिन सुबह 06:55 बजे अगरतला पहुंचेगी।
-
अगरतला से प्रस्थान (17032): वापसी में यह ट्रेन 31 जुलाई 2026 से हर शुक्रवार को अगरतला से सुबह 05:30 बजे खुलेगी और तीसरे दिन रात 20:40 बजे चरलापल्ली पहुंचेगी।
-
प्रमुख ठहराव: एसईआर (SER) अधिकार क्षेत्र में यह ट्रेन बालेश्वर और खड़गपुर स्टेशनों पर रुकेगी।
यात्री अपनी सुविधा के अनुसार आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट या नजदीकी आरक्षण केंद्र से इन ट्रेनों के लिए टिकट बुक करा सकते हैं।



