Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Railway Security Force Action :ऑपरेशन सतर्क’’ के तहत शराब तस्करी में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार
    Breaking News

    Railway Security Force Action :ऑपरेशन सतर्क’’ के तहत शराब तस्करी में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskFebruary 7, 2026Updated:February 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    NAGPUR

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा “ऑपरेशन सतर्क’’ के अंतर्गत रेलगाड़ियों एवं रेल परिक्षेत्र में अवैध रूप से प्रतिबंधित मादक पदार्थ, शराब एवं तंबाकू उत्पादों की तस्करी के विरुद्ध लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

    यह कार्रवाई श्री मुनव्वर खुर्शीद, महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, बिलासपुर के निर्देशन तथा श्री दीप चंद्र आर्य, मंडल सुरक्षा आयुक्त/रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के मार्गदर्शन में की जा रही है।

    इसी क्रम में दिनांक 05.02.2026 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोंदिया के प्रभारी के नेतृत्व में मंडल टास्क टीम, RPF गोंदिया पोस्ट एवं GRP के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा गोंदिया स्टेशन पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म क्रमांक 04 पर खड़ी गाड़ी संख्या 18029 (कुर्ला एक्सप्रेस) से दो संदिग्ध व्यक्तियों को एक बैग के साथ पकड़ा गया।

    “आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में बोली कांग्रेस, परिसीमन के जरिये आदिवासियों की सीट घटाने की साजिश में जुटी भाजपा व आरएसएस

    पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम एवं पता इस प्रकार बताया—

    1. लक्की बंजारे, पिता शेखन बंजारे, उम्र 29 वर्ष, निवासी खुटेरी, थाना सोमनी, जिला राजनांदगांव

    2. प्रेमदास कुर्रे, पिता सोहनलाल कुर्रे, उम्र 29 वर्ष, निवासी खुटेरी, थाना सोमनी, जिला राजनांदगांव

    Jamshedpur: गीतांजलि और आजाद हिन्द एक्सप्रेस अब घाटशिला रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 4 सितंबर तक लगेंगे दो अतिरिक्त कोच

    आरोपियों द्वारा गोंदिया से राजनांदगांव तक का सामान्य यात्रा टिकट प्रस्तुत किया गया। उनके कब्जे में रखे बैग की तलाशी लेने पर देशी शराब के 31 नग (90 मि.ली.) पव्वा, कुल मात्रा 02 लीटर 790 मि.ली., जिसकी अनुमानित कीमत ₹1240/- पाई गई। उक्त शराब बिना किसी वैध अनुमति या दस्तावेज के परिवहन की जा रही थी।

    मामला अवैध शराब तस्करी का पाए जाने पर बरामद शराब सहित दोनों आरोपियों को GRP गोंदिया के सुपुर्द किया गया, जहां उनके विरुद्ध अप. क्र. 07/2026, धारा 65(अ), (ई), 66(ब) महाराष्ट्र दारू बंदी अधिनियम के अंतर्गत दिनांक 05.02.2026 को प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।

    रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल यात्रियों से अपील करता है कि रेलगाड़ियों, स्टेशनों अथवा स्टेशन परिसरों में यदि कोई लावारिस या संदिग्ध बैग/वस्तु दिखाई दे, तो तुरंत नजदीकी RPF पोस्ट, गाड़ी में तैनात अनुरक्षण दल, रेलवे कर्मचारी, TTE अथवा रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर सूचना दें, ताकि तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध समय रहते कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bihar Jharkhand News Network Gondia Railway Station News GRP Gondia Illegal Liquor Transport Indian Railway Security Kurla Express News Liquor Smuggling Railway Maharashtra Liquor Act Nagpur Railway News Operation Satark passenger safety railway Railway Checking Drive Railway Crime News Railway News Hindi Railway Security Force Action Railway Vigilance Operation RPF Action News RPF Gondia Post RPF Nagpur Division SECR Nagpur News
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    “आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में बोली कांग्रेस, परिसीमन के जरिये आदिवासियों की सीट घटाने की साजिश में जुटी भाजपा व आरएसएस

    August 31, 2026

    Jamshedpur: गीतांजलि और आजाद हिन्द एक्सप्रेस अब घाटशिला रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 4 सितंबर तक लगेंगे दो अतिरिक्त कोच

    August 31, 2026

    Police Encounter: पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद तीन तस्कर गिरफ्तार, एक के पेट में गोली लगी

    August 31, 2026
    Recent Post

    “आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में बोली कांग्रेस, परिसीमन के जरिये आदिवासियों की सीट घटाने की साजिश में जुटी भाजपा व आरएसएस

    August 31, 2026

    Jamshedpur: गीतांजलि और आजाद हिन्द एक्सप्रेस अब घाटशिला रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 4 सितंबर तक लगेंगे दो अतिरिक्त कोच

    August 31, 2026

    Police Encounter: पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद तीन तस्कर गिरफ्तार, एक के पेट में गोली लगी

    August 31, 2026

    Jharkhand: डायन होने के शक में महिला पर खौलता हुआ पानी फेंकने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की ईवी बुकिंग तीन गुना तक बढ़ी, बाजार हिस्सेदारी बढ़ा रही कंपनी

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group