


Jamshedpur. आद्रा रेल मंडल में 14 दिसंबर तक रेल प्रशासन रोलिंग ब्लॉक लेकर रेल लाइन को मरम्मत करने का कार्य करेगी. इस वजह से दक्षिण पूर्व रेलवे ने आठ ट्रेनों का परिचालन विभिन्न तिथियों में रद करने की घोषणा कर दी है.
टाटानगर-आसनसोल मेमू ट्रेन 9 दिसंबर को आद्रा स्टेशन से लौट आएगी. लाइन ब्लॉक के कारण दक्षिण पूर्व जोन से यह आदेश हुआ है. लाइन ब्लॉक के कारण झाड़ग्राम-धनबाद मेमू ट्रेन भी 12 और 14 दिसंबर को बोकारो तक चलेगी.
इधर, टाटा-हटिया एक्सप्रेस का परिचालन 13 दिसंबर को रद्द होगा. वहीं, आनंद विहार-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 11 और 13 दिसंबर को आधे घंटे तक चंद्रपुरा और राजाबेरा स्टेशन के बीच रुकेगी, ताकि आद्रा के लाइन ब्लॉक में नहीं फंसे



