Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Railway Tatkal Ticket Booking: एक जुलाई से बदल जायेगा तत्काल’ टिकट बुकिंग का नियम, 15 जुलाई से OTP भी अनिवार्य, रेल मंत्रालय का यह है आदेश 
Breaking News

Railway Tatkal Ticket Booking: एक जुलाई से बदल जायेगा तत्काल’ टिकट बुकिंग का नियम, 15 जुलाई से OTP भी अनिवार्य, रेल मंत्रालय का यह है आदेश 

News DeskBy News DeskJune 11, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
New Delhi. रेल मंत्रालय ने कहा है कि एक जुलाई 2025 से ‘तत्काल’ योजना के तहत वह उपयोगकर्ता ही टिकट बुक कर सकेंगे जिन्होंने आधार के जरिये सत्यापन कराया हो. मंत्रालय ने 10 जून 2025 के एक परिपत्र में सभी जोन को सूचित किया कि यह निर्णय “यह सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है कि ‘तत्काल’ योजना का लाभ आम उपयोगकर्ताओं को मिले.
मंत्रालय ने कहा कि 01 जुलाई 2025 से ‘तत्काल’ योजना के तहत टिकट भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट/इसके ऐप के माध्यम से केवल वह उपयोगकर्ता ही बुक कर सकेंगे, जिन्होंने आधार के जरिये सत्यापन कराया हो. इसके बाद,15 जुलाई 2025 से ‘तत्काल’ बुकिंग के लिए आधार-आधारित ओटीपी प्रमाणीकरण भी अनिवार्य कर दिया जाएगा.
परिपत्र में कहा गया है, तत्काल’ टिकट भारतीय रेलवे के कम्प्यूटरीकृत पीआरएस (यात्री आरक्षण प्रणाली) काउंटरों/अधिकृत एजेंटों के माध्यम से बुकिंग के लिए तभी उपलब्ध होंगे, जब सिस्टम द्वारा उत्पन्न ओटीपी का सत्यापन होगा, जो बुकिंग के समय उपयोगकर्ताओं द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा. इसे भी 15 जुलाई 2025 तक लागू कर दिया जाएगा. परिपत्र में यह भी कहा गया है कि भारतीय रेलवे के अधिकृत टिकटिंग एजेंट को ‘तत्काल’ बुकिंग की खिड़की खुलने के पहले 30 मिनट के दौरान ओपनिंग डे तत्काल टिकट बुक करने की अनुमति नहीं होगी.
]खास तौर पर, उन्हें सुबह 10 बजे से 10.30 बजे तक वातानुकूलित श्रेणियों के लिए और सुबह 11 बजे से 11.30 बजे तक गैर-वातानुकूलित श्रेणियों के लिए ‘तत्काल’ टिकट बुक करने से प्रतिबंधित किया जाएगा. मंत्रालय ने रेलवे सूचना प्रणाली केन्द्र (सीआरआईएस) और आईआरसीटीसी को निर्देश दिया है कि वे प्रणाली में आवश्यक संशोधन करें तथा इन परिवर्तनों के बारे में सभी जोनल रेलवे को सूचित करें.
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Railway: भारतीय रेलवे की माल ढुलाई सितंबर में 6.14 प्रतिशत बढ़ी, इस अवधि में पिछले वर्ष से 12.75 करोड़ टन अधिक वृद्धि दर्ज

October 14, 2026

‘नीला ड्रम कांड’ मामले में मुस्कान और साहिल को मौत की सजा, फांसी की सजा सुनाये जाने से पहले खासे बेचैन थे दोनों

October 14, 2026

Tata Sons के चेयरमैन चंद्रशेखरन बोले- सेमीकंडक्टर विनिर्माण में वैश्विक भूमिका निभाने की स्थिति में भारत

October 14, 2026
Recent Post

Jamshedpur: चौका ओवरब्रिज पर डिवाइडर से टकराकर जमशेदपुर आ रही कार के उड़े परखच्चे, मानगो के आजाद बस्ती निवासी रेल अधिकारी जख्मी

October 14, 2026

Saraikela: चांडिल में चिलगू के पास ट्रक की टक्कर से युवक गंभीर, हादसे के बाद चालक फरार

October 14, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में शराब पिलाकर रघु महतो हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, वेतन के 11 हजार रुपये लूटने के लिए वारदात को दिया था अंजाम

October 14, 2026

Jamshedpur: बिष्टुपुर जुबिली पार्क के पास एक युवक-युवती के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा, मोबाइल चोरी और ब्लैकमेलिंग को लेकर हुआ विवाद

October 14, 2026

Ghatsila: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, मऊभंडार में दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल कर मुस्तैद सुरक्षा का दिया भरोसा

October 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group