Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»रेलवे TTE बना नायक, दो बच्चों को घर लौटाने में निभाई अहम भूमिका
Breaking News

रेलवे TTE बना नायक, दो बच्चों को घर लौटाने में निभाई अहम भूमिका

News DeskBy News DeskJuly 30, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

धनबाद। रेलवे हमेशा से यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देता आया है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए एक और उदाहरण सामने आया जब गाड़ी संख्या 09620 (राँची-मदार एक्सप्रेस) में कार्यरत वाणिज्य विभाग के टिकट जांच कर्मी श्री रोशन कुमार ने अपनी सतर्कता और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया।

ट्रेन यात्रा के दौरान उन्हें दो बच्चे संदिग्ध अवस्था में नजर आए, जो भयभीत और असहज लग रहे थे। उन्होंने बच्चों से बातचीत कर यह समझा कि वे घर से भागकर ट्रेन में सवार हुए हैं। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए श्री कुमार ने तुरंत रेलवे सुरक्षा बल, चोपन (RPF/CPU) को सूचना दी और बच्चों को सुरक्षित रूप से उनके सुपुर्द कर दिया।

READ MORE :Sravni Special Train: श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन के मार्ग, समय सारणी और परिचालन दिवस में हुआ ये बदलाव

JAMSHEDPUR NEWS: विजयादशमी पर जुगसलाई गौशाला में गौसेवा, भाजपा नेता सुधांशु ओझा ने गायों को खिलाए फल और चारा

इतना ही नहीं, उन्होंने तत्परता दिखाते हुए बच्चों के परिजनों से भी संपर्क किया और उन्हें बच्चों के सुरक्षित होने की सूचना दी। परिजनों ने इस खबर पर राहत की सांस ली और श्री रोशन कुमार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने निवेदन किया कि बच्चों को फिलहाल के लिए उनके संरक्षण में रखा जाए, जिस पर उन्हें भरोसा दिलाया गया कि बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं और चोपन आरपीएफ थाना में देखरेख में रखे गए हैं।

READ MORE :Train Cancelled: चक्रधरपुर रेल मंडल में जुलाई से सितंबर तक अलग-अलग तिथियों में कई मेगा ब्लॉक, इन ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

JAMSHEDPUR NEWS: युवा रंगकर्मी प्रेम दीक्षित बने मानगो नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर, महापौर सुधा गुप्ता ने सौंपा नियुक्ति पत्र

इस पूरी घटना में  रोशन कुमार की तत्परता, जिम्मेदारी और संवेदनशीलता प्रशंसनीय है। ऐसे कार्य न सिर्फ यात्रियों के प्रति रेलवे की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं, बल्कि अन्य कर्मचारियों के लिए भी एक प्रेरणा बनते हैं। रेलवे प्रशासन ने भी उनके इस योगदान की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि अन्य कर्मचारी भी ऐसी सतर्कता और संवेदना से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: विजयादशमी पर जुगसलाई गौशाला में गौसेवा, भाजपा नेता सुधांशु ओझा ने गायों को खिलाए फल और चारा

October 20, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: युवा रंगकर्मी प्रेम दीक्षित बने मानगो नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर, महापौर सुधा गुप्ता ने सौंपा नियुक्ति पत्र

October 20, 2026

RAILWAY NEWS: आजादी के बाद पहली बार रावघाट पहुंची ट्रेन, रायपुर के लिए नई रेल सेवा शुरू, किराया सिर्फ ₹55; छत्तीसगढ़ को मिली दो नई ब्रॉडगेज लाइनें

October 20, 2026
Recent Post

BOKARO NEWS: कसमार में सड़क निर्माण का जायजा लेने पहुंचे CM हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन संग सड़क किनारे दुकान में खाई पकौड़ी, पी चाय

October 20, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: हल्दीपोखर, हाता और जादूगोड़ा के संवेदनशील दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे ग्रामीण SP शुभम खंडेलवाल, सुरक्षा व्यवस्था की जांच

October 20, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group