Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Railways: रेल मंत्रालय की रोक के बावजूद लोको पायलट समेत अन्य कर्मचारी ड्यूटी में बना रहे रील, रेल परिचालन की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल?
Breaking News

Railways: रेल मंत्रालय की रोक के बावजूद लोको पायलट समेत अन्य कर्मचारी ड्यूटी में बना रहे रील, रेल परिचालन की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल?

News DeskBy News DeskNovember 12, 2026Updated:November 12, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. रोक के बावजूद भारतीय रेलवे के लोको पायलट, गार्ड, स्टेशन मास्टर और सिग्नल मेंटेनर सहित सुरक्षा श्रेणी के कर्मचारी ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया के लिए रील बना रहे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इससे रेल परिचालन की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं और महत्वपूर्ण जानकारियां सार्वजनिक हो रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक, स्टेशन मास्टरों द्वारा पैनल दिखाते हुए, ब्रेक वैन में काम करते गार्ड, परामर्श सत्र के दौरान मुख्य लोको निरीक्षक, सिग्नल का आदान-प्रदान करते पॉइंट्समैन और इंजन चलाते लोको पायलट के रील बनाने की घटनाएं सामने आई हैं। यह रेलवे मंत्रालय के उन निर्देशों का उल्लंघन है जिनमें सभी क्षेत्रीय रेलवे के प्रमुखों को ऐसी गतिविधियां रोकने के लिए कहा गया था।

वर्ष 2021 में मंत्रालय को सीपीग्राम पोर्टल के माध्यम से एक शिकायत मिली थी, जिसमें कहा गया था कि लोकोमोटिव के कामकाज से जुड़े कई वीडियो यूट्यूब सहित विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर उपलब्ध हैं। रेल मंत्रालय ने निर्देश दिया था, इसलिए क्षेत्रीय रेलवे को सलाह दी जाती है कि वे पर्यवेक्षी कर्मचारियों को निर्देश दें कि वे चालक दल को लोकोमोटिव के कामकाज से जुड़े वीडियो यूट्यूब या अन्य सोशल मीडिया मंचों पर अपलोड नहीं करने के लिए समझाएं, क्योंकि इससे लोकोमोटिव के साथ-साथ यात्रियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया पर सक्रिय अधिकांश कर्मचारी युवा हैं, जो या तो अपना प्रशिक्षण पूरा कर रहे हैं या सिग्नल एवं दूरसंचार, इंजीनियरिंग, यातायात और वाणिज्य जैसे विभिन्न विभागों में ड्यूटी संभाल चुके हैं।

हालांकि, मुख्य लोको निरीक्षकों सहित कुछ अनुभवी कर्मचारी भी रील बनाने में अपने युवा सहकर्मियों से होड़ कर रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, इस प्रक्रिया में वे रेलवे के नियमों का उल्लंघन करने के साथ यात्रियों की सुरक्षा को भी खतरे में डाल रहे हैं। इन कर्मचारियों के सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड की गई रील से पता चलता है कि उन्होंने रेल परिचालन और अपने प्रशिक्षण से जुड़ी लगभग हर गतिविधि को सार्वजनिक कर दिया है।

Tata Group में शीर्ष स्तर पर बड़ा बदलाव, टीवी नरेंद्रन बने टाटा इंटरनेशनल के चेयरमैन, नोएल टाटा की जगह संभालेंगे कमान का

युवा सहायक लोको पायलट ने ट्रेन परिचालन के दौरान वीडियो बनाए हैं, जो सुरक्षा के लिहाज से खतरा हैं। ट्रेन गार्ड, स्टेशन मास्टर और सिग्नल मेंटेनर ने भी वॉकी-टॉकी पर बात करने, रेलवे पटरियों पर चलने, लोकोमोटिव के सामने खड़े होकर तस्वीरें खिंचवाने और परिचालन के दौरान रेल कर्मचारियों को निर्देश देने जैसी गतिविधियों के वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि कुछ कर्मचारियों ने लोकोमोटिव के विभिन्न हिस्सों और उनके कामकाज के बारे में भी वीडियो में बताया है। इनमें अलग-अलग चाबियां, हैंडल, ब्रेकिंग प्रणाली और स्पीडोमीटर शामिल हैं, जो निर्धारित नियमों के खिलाफ है।

एक वरिष्ठ लोको पायलट ने कहा, ”ड्यूटी के दौरान रील बनाने पर आपका ध्यान काम से हटकर कैमरे और अपने दिखावे पर चला जाता है। इससे आपकी एकाग्रता प्रभावित होती है और गलतियों की आशंका बढ़ जाती है, जो रेल परिचालन के लिए संभावित खतरा है।”
अधिकारियों ने कहा कि ड्यूटी के दौरान रील बनाना अपने आप में आधिकारिक कामकाज के समय का इस्तेमाल निजी गतिविधियों के लिए करना है, जो रेलवे कर्मचारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियों की अनदेखी है। सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण पदों पर यह मामला विशेष रूप से गंभीर है, क्योंकि ध्यान में एक पल की चूक भी रेल परिचालन और यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर परिणाम पैदा कर सकती है।

Tatanagar Railway: टाटानगर-अमृतसर एक्सप्रेस का परिचालन रहेगा जारी, दक्षिण पूर्व रेलवे ने रद्द किया आदेश, देखें नया शेड्यूल?

कुछ अधिकारियों ने इस गतिविधि के व्यावसायिक पहलू की ओर भी ध्यान दिलाया। उनका कहना था कि कुछ कर्मचारियों ने अतिरिक्त आमदनी के लिए रील बनाने को अपना अंशकालिक व्यवसाय बना लिया है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Group में शीर्ष स्तर पर बड़ा बदलाव, टीवी नरेंद्रन बने टाटा इंटरनेशनल के चेयरमैन, नोएल टाटा की जगह संभालेंगे कमान का

November 12, 2026

Tatanagar Railway: टाटानगर-अमृतसर एक्सप्रेस का परिचालन रहेगा जारी, दक्षिण पूर्व रेलवे ने रद्द किया आदेश, देखें नया शेड्यूल?

November 12, 2026

Mutual Funds: इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश अक्टूबर में 14 प्रतिशत घटकर 32,994 करोड़ रुपये पर

November 12, 2026
Recent Post

Tata Group में शीर्ष स्तर पर बड़ा बदलाव, टीवी नरेंद्रन बने टाटा इंटरनेशनल के चेयरमैन, नोएल टाटा की जगह संभालेंगे कमान का

November 12, 2026

Tatanagar Railway: टाटानगर-अमृतसर एक्सप्रेस का परिचालन रहेगा जारी, दक्षिण पूर्व रेलवे ने रद्द किया आदेश, देखें नया शेड्यूल?

November 12, 2026

Railways: रेल मंत्रालय की रोक के बावजूद लोको पायलट समेत अन्य कर्मचारी ड्यूटी में बना रहे रील, रेल परिचालन की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल?

November 12, 2026

Mutual Funds: इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश अक्टूबर में 14 प्रतिशत घटकर 32,994 करोड़ रुपये पर

November 12, 2026

Railway: लोको पायलट ने ब्रेक लगाए, फिर भी नहीं रुकी कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस, वायरल वीडियो से ब्रेकिंग सिस्टम पर उठ रहे सवाल

November 12, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group