Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»हाथियों की सुरक्षा को लेकर रेलने ने 7 से 9 जनवरी तक कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनें की रद्द
    Headlines

    हाथियों की सुरक्षा को लेकर रेलने ने 7 से 9 जनवरी तक कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनें की रद्द

    News DeskBy News DeskJanuary 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    चक्रधरपुर. पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत विभिन्न रेलखंडों में जंगली हाथियों की लगातार विचरण के कारण रेल परिचालन पर असर पड़ा है. यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने 7 जनवरी 2026 से 9 जनवरी 2026 तक कई मेमू (मुख्य विद्युत मल्टीपल यूनिट) और पैसेंजर (यात्री) ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द करने का निर्णय लिया है.

    मंगलवार को रेलवे अधिकारियों के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार टाटानगर, चक्रधरपुर, गुआ, राउरकेला और आसपास के वन क्षेत्रों से सटे रेल मार्गों पर हाथियों के झुंड के बार-बार रेल पटरी पर आने की सूचना मिल रही है. इससे किसी भी समय रेल दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है. इसी वजह से एहतियातन कुछ लोकल रेल सेवाओं को रोकने का फैसला लिया गया है, ताकि यात्रियों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

    इस अवधि के दौरान टाटानगर–बरबिल–टाटानगर मेमू, चक्रधरपुर–टाटानगर–खड़गपुर–टाटानगर–चक्रधरपुर मेमू, टाटानगर–गुआ–टाटानगर मेमू, टाटानगर–राउरकेला–टाटानगर मेमू, झारसुगुड़ा–हटिया–झारसुगुड़ा मेमू तथा बड़ामपहाड़–बांगिरिपोसी–बड़ामपहाड़ यात्री ट्रेन का परिचालन पूरी तरह से रद्द रहेगा.

    Jharkhand Weather: पिछले 24 घंटों में वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की मौत

    रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी संबंधित रेलवे स्टेशन, पूछताछ केंद्र या रेलवे की अधिकृत सूचना माध्यमों से अवश्य प्राप्त कर लें. अचानक यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

    रेलवे और वन विभाग की संयुक्त टीम लगातार प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी कर रही है. हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, ताकि स्थिति सामान्य होने पर जल्द से जल्द रेल सेवाओं को बहाल किया जा सके. रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और ट्रैक सुरक्षित होने के बाद ही ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू किया जाएगा.

    Tata Motors AGM: कॉमर्शियल वाहन बनाने वाली कंपनी इवेको का अधिग्रहण सितंबर तक पूरा करेगी टाटा मोटर्स, संयुक्त आय 35 अरब डॉलर होने का अनुमान, चंद्रशेखरन ने की घोषणा

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    cancelled several MEMU and passenger trains ensure the safety of elephants January 7 to 9 RAILWAY ACTION
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Weather: पिछले 24 घंटों में वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की मौत

    June 30, 2026

    Tata Motors AGM: कॉमर्शियल वाहन बनाने वाली कंपनी इवेको का अधिग्रहण सितंबर तक पूरा करेगी टाटा मोटर्स, संयुक्त आय 35 अरब डॉलर होने का अनुमान, चंद्रशेखरन ने की घोषणा

    June 30, 2026

    Jamshedpur: डबल डाउन बार के बाहर हिमांशु सिंह हत्याकांड में लापरवाही बरतने वाले 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड,

    June 30, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Weather: पिछले 24 घंटों में वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की मौत

    June 30, 2026

    Tata Motors AGM: कॉमर्शियल वाहन बनाने वाली कंपनी इवेको का अधिग्रहण सितंबर तक पूरा करेगी टाटा मोटर्स, संयुक्त आय 35 अरब डॉलर होने का अनुमान, चंद्रशेखरन ने की घोषणा

    June 30, 2026

    Jamshedpur: डबल डाउन बार के बाहर हिमांशु सिंह हत्याकांड में लापरवाही बरतने वाले 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड,

    June 30, 2026

    Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने हूल दिवस पर संथाल विद्रोह के नायकों को दी श्रद्धांजलि

    June 30, 2026

    Road Accident: सोनुआ में ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत

    June 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group