


हाजीपुर:
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है । इसी कड़ी में सहरसा एवं पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार हेतु स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है –
*1. गाड़ी संख्या 05575/05576 सहरसा-आनंद विहार-सहरसा स्पेशल (सुपौल-झंझारपुर-सकरी -जनकपुर रोड-सीतामढ़ी-रक्सौल-नरकटियागंज के रास्ते ):* गाड़ी संख्या 05575 सहरसा-आनंद विहार स्पेशल 28.04.2026 से 14.07.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को सहरसा से 20.00 बजे खुलकर 20.45 बजे सुपौल, 22.23 बजे झंझारपुर, 22.45 बजे सकरी, 23.50 बजे जनकपुर रोड, बुधवार को 00.50 बजे सीतामढ़ी, 02.35 बजे रक्सौल, 03.40 बजे नरकटियागंज सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए गुरूवार को 01.05 बजे आनंद विहार पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 05576 आनंद विहार-सहरसा स्पेशल 30.04.2026 से 16.07.2026 तक प्रत्येक गुरूवार को आनंद विहार से 05.15 बजे खुलकर शुक्रवार को 00.10 बजे नरकटियागंज, 01.10 बजे रक्सौल, 02.40 बजे सीतामढ़ी, 03.15 बजे जनकपुर रोड, 06.00 बजे सकरी, 06.25 बजे झंझारपुर, 08.03 बजे निर्मली, 09.30 बजे सुपौल सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 10.30 बजे सहरसा पहुंचेगी । इस स्पेशल में तृतीय वातानूकुलित इकोनॉमी श्रेणी के 08, शयनयान श्रेणी के 10, साधारण श्रेणी के 02 कोच होंगे ।
*2. गाड़ी संख्या 05579/05580 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल (सहरसा-सुपौल- निर्मली-झंझारपुर-सकरी-जनकपुर रोड-सीतामढ़ी-रक्सौल-नरकटियागंज के रास्ते ):* गाड़ी संख्या 05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल 26.04.2026 से 12.07.2026 तक प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को पूर्णिया कोर्ट से 16.30 बजे खुलकर 19.40 बजे सरहसा, 20.45 बजे सुपौल, 21.45 बजे निर्मली, 22.23 बजे झंझारपुर, 22.45 बजे सकरी, 23.50 बजे जनकपुर रोड, अगले दिन 00.50 बजे सीतामढ़ी, 02.35 बजे रक्सौल, 03.40 बजे नरकटियागंज सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए तीसरे दिन 01.05 बजे आनंद विहार पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 05580 आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल 28.04.2026 से 14.07.2026 तक प्रत्येक रविवार एवं मंगलवार को आनंद विहार से 05.15 बजे खुलकर अगले दिन 00.10 बजे नरकटियागंज, 01.10 बजे रक्सौल, 02.40 बजे सीतामढ़ी, 03.15 बजे जनकपुर रोड, 06.00 बजे सकरी, 06.25 बजे झंझारपुर, 08.03 बजे निर्मली, 09.30 बजे सुपौल, 10.30 बजे सहरसा सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 13.45 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी । इस स्पेशल में तृतीय वातानूकुलित इकोनॉमी श्रेणी के 08, शयनयान श्रेणी के 10, साधारण श्रेणी के 02 कोच होंगे ।
(सरस्वती चन्द्र)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी



