Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»‘राम मंदिर, धारा 370 से वक्फ बोर्ड तक…’ BJP स्थापना दिवस पर जेपी नड्डा बोले- भाजपा जो कहती है वो करती है
Breaking News

‘राम मंदिर, धारा 370 से वक्फ बोर्ड तक…’ BJP स्थापना दिवस पर जेपी नड्डा बोले- भाजपा जो कहती है वो करती है

News DeskBy News DeskApril 6, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

BJP Foundation Day: BJP आज अपना 46वां स्थापना दिवस बना रही है. इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा (J. P. Nadda) ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा का झंडा फहराया और कार्यकताओं को संबोधित किया. इस दौरान नड्डा ने कहा हमने राममंदिर बनाने का वादा किया तो पूरा किया. धारा 370 खत्म करने का वादा किया तो पूरा किया, भाजपा जो कहती है वह करती है. स्थापना दिवस के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को बधाई दी.

बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए का, सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को कामयाबी के साथ-साथ अपने अतीत को भी याद रखना होगा. हमें अपने पुराने कार्यकर्ताओं से संवाद जारी रखना है, उनसे मिलना है, उन्हें समझना है। उन सभी के संघर्ष से आज पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है.

उन्होंने कहा, हमने राममंदिर बनाने का वादा किया तो पूरा किया। धारा 370 खत्म करने का वादा किया तो पूरा किया। भाजपा जो कहती है वो करती है. यही वजह है कि हमारी राज्यों में सरकारें लगातार रिपीट हो रही है. उत्तराखंड, हरियाणा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र में बार-बार जनता का विश्वास हम पर बना हुआ है। इस बार दिल्ली में भी हमारी 2.5 दशक बाद सरकार आई है.

नड्डा ने कहा, हमने हमेशा राष्ट्र को हर चीज से ऊपर रखा है, किसी व्यक्ति या विशेष हितों के पक्ष में काम नहीं किया है. शाहबानो मामले में राजीव गांधी सरकार मुस्लिम समुदाय के कुछ वर्गों के दबाव में आकर तुष्टीकरण की राजनीति में फंस गई थी. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने तीन तलाक को समाप्त करके ऐतिहासिक कदम उठाया, जिससे मुस्लिम महिलाओं को सशक्त और स्वतंत्र बनाया गया.

Sand Mining: बालू खनन पर लगी NGT की रोक कल हटेगी, पूर्वी सिंहभूम जिले में पांच में दो घाट पर ही होगा खनन

उन्होंने कहा, हम एक जन-आधारित पार्टी हैं. मैं अपनी पार्टी के लोगों से अनुरोध करता हूं कि जब आप किसी भी बूथ पर जाएं और आपको जनसंघ का कोई सदस्य या भाजपा का कोई संस्थापक सदस्य मिले, तो कृपया उसके घर जाएं.

नड्डा ने कहा, हम वक्फ बोर्ड को नियंत्रित करने की कोशिश नहीं कर रहे हैं. हमारा लक्ष्य बस यह सुनिश्चित करना है कि इसे प्रबंधित करने वाले लोग कानून के दायरे में काम करें और स्थापित नियमों का पालन करें. वक्फ बोर्ड की संपत्ति और धन मुस्लिम समुदाय के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए समर्पित किया जाएगा.

श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने नेहरू के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया, इस विश्वास के कारण कि एक देश दो कानूनों और संविधानों के तहत काम नहीं कर सकता। हमारी यात्रा 1951 में शुरू हुई, और 1953 में, उन्होंने सत्याग्रह में भाग लिया, और श्रीनगर की जेल में रहस्यमय परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गई। मोदी जी ने धारा 370 को खत्म कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

Jharkhand Highcourt का बड़ा आदेश, JAP के 91 कर्मचारियों को बकाया वेतन भुगतान और इंक्रीमेंट का लाभ देने का आदेश

वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा- हम उन सभी को याद करते हैं जिन्होंने पार्टी को मजबूत करने के लिए कई वर्षों तक पूरी लगन से काम किया है. प्रधानमंत्री ने आगे लिखा कि देश की जनता भाजपा के सुशासन (अच्छे प्रशासन) के एजेंडे को देख रही है। यह बीते वर्षों में भाजपा को मिले ऐतिहासिक जनादेश (बड़े समर्थन) से भी साफ नजर आता है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

RailWay Bonous: रेलवे के 11.40 लाख कर्मचारियों के लिए 78 दिन की सैलरी के बराबर बोनस का ऐलान, PM मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानिए कितने रुपये मिलेंगे  

October 15, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील के ठेका कर्मचारियों को अब एक क्लिक पर मिलेगी वेतन पर्ची, PF-ESIC और सरकारी योजनाओं की जानकारी, ‘श्रम लाभ’ प्लेटफॉर्म शुरू

October 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पटमदा में कुष्ठ जागरूकता अभियान के दौरान 23 संदिग्ध मरीजों की जांच, एक नए रोगी की पुष्टि, मुफ्त इलाज शुरू

October 14, 2026
Recent Post

Sand Mining: बालू खनन पर लगी NGT की रोक कल हटेगी, पूर्वी सिंहभूम जिले में पांच में दो घाट पर ही होगा खनन

October 15, 2026

Jharkhand Highcourt का बड़ा आदेश, JAP के 91 कर्मचारियों को बकाया वेतन भुगतान और इंक्रीमेंट का लाभ देने का आदेश

October 15, 2026

Tata Steel में बड़ा बदलाव, JCCM कमेटी का किया गया पुनर्गठन, चैतन्य भानु चेयरमैन, संजीव चौधरी बने वाइस चेयरमैन

October 15, 2026

Tata Group की इस का दूसरी तिमाही का मुनाफा 3.6 प्रतिशत बढ़कर 171 करोड़ रुपये पहुंचा

October 15, 2026

Jamshedpur: 23 बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई तो DC ऑफिस के बाहर व्यक्ति ने मिट्टी का तेल डालकर की आत्मदाह की कोशिश

October 15, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group