Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»रामगढ़ : NH-33 पर भीषण हादसा, ब्रेकडाउन ट्रक से टकराया तेज रफ्तार ट्रक
    Breaking News

    रामगढ़ : NH-33 पर भीषण हादसा, ब्रेकडाउन ट्रक से टकराया तेज रफ्तार ट्रक

    News DeskBy News DeskAugust 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ramgarh : रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर शनिवार की सुबह एक भयावह सड़क हादसा हो गया. पैंकी मोड़ के पास खड़े एक ब्रेकडाउन ट्रक में पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयंकर थी कि चलते ट्रक का चालक केबिन में ही बुरी तरह फंस गया.

    स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह-सुबह हजारीबाग की ओर से रांची जा रहा एक बारह चक्का ट्रक पैंकी मोड़ पर खड़े ट्रक से टकरा गया. हादसे के बाद चालक दर्द से कराहता रहा और केबिन में फंसा रहा. सूचना मिलते ही कुजू पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. गश्ती दल में शामिल एएसआई रवि शर्मा व अन्य जवानों ने ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला. इसके बाद घायल चालक को नजदीकी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है.

    Tata Motors ने Iveco के लिए टेंडर ऑफर किया लॉन्च, 7 सितंबर से 26 अक्टूबर तक मिलेगा मौका, जानें शेयर का भाव

    पुलिस ने घटना के बाद दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है. फिलहाल हादसे की जांच की जा रही है. इस सड़क दुर्घटना के कारण कुछ समय तक हाईवे पर जाम जैसी स्थिति बन गई थी, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया.

    JAMSHEDPUR NEWS :बाल विवाह रोकने में 444 मामलों में मिली सफलता, आदर्श सेवा संस्थान ने किया सम्मान समारोह

    गौरतलब है कि एनएच-33 पर तेज रफ्तार और सड़क किनारे खड़े वाहनों की वजह से अक्सर इस तरह की दुर्घटनाएं सामने आती हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि हाईवे पर खड़े ब्रेकडाउन वाहनों की पहचान कर उन्हें तुरंत हटवाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    high speed truck collides with breakdown truck Ramgarh: Major accident on NH-33
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors ने Iveco के लिए टेंडर ऑफर किया लॉन्च, 7 सितंबर से 26 अक्टूबर तक मिलेगा मौका, जानें शेयर का भाव

    September 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :बाल विवाह रोकने में 444 मामलों में मिली सफलता, आदर्श सेवा संस्थान ने किया सम्मान समारोह

    September 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :XLRI के HR for the Greater Good Conclave 2.0 में DMRC ने जीता HR for the Greater Good 2026 Award

    September 5, 2026
    Recent Post

    Tata Motors ने Iveco के लिए टेंडर ऑफर किया लॉन्च, 7 सितंबर से 26 अक्टूबर तक मिलेगा मौका, जानें शेयर का भाव

    September 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :बाल विवाह रोकने में 444 मामलों में मिली सफलता, आदर्श सेवा संस्थान ने किया सम्मान समारोह

    September 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :XLRI के HR for the Greater Good Conclave 2.0 में DMRC ने जीता HR for the Greater Good 2026 Award

    September 5, 2026

    Jamshedpur NEWS : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह 8 सितंबर को, 54 छात्राओं को मिलेगा स्वर्ण पदक

    September 5, 2026

    Dhanbad NEWS : धनबाद स्टेशन पर मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान, 79 यात्री पकड़े गए

    September 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group