Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»RAMGARH : लेवी के लिए रेलवे ठेकेदार को मार दी गोली, मजदूरों को बनाया बंधक
    Breaking News

    RAMGARH : लेवी के लिए रेलवे ठेकेदार को मार दी गोली, मजदूरों को बनाया बंधक

    News DeskBy News DeskJuly 3, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • धनबाद रेल मंडल की बरकाकाना रेल परियोजना का काम कर रही कंपनी

    RAMGARH. बरकाकाना रेल थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दुस्साहस दिखाते हुए धनबाद रेल मंडल (पूर्व-मध्य रेलवे) की बरकाकाना रेल परियोजना में लगी गरवारे कंपनी के मालिक ज्ञानेंद्र कुरीर को अपराधियों ने गोली मार दी. गोली उनके जांघ में लगी है. घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना मंगलवार की है. ज्ञानेंद्र ने बताया कि काम की जानकारी लेने के लिए भाई राघवेंद्र कुरीर के फोन किया. लेकिन, उन्होंने फोन नहीं उठाया. अनहोनी की आशंका के बीच कार्यस्थल पर पहुंचे.

    यहां देखा कि कुछ लोगों ने काम में लगे 20-25 मजदूरों को पिस्टल का भय दिखाते हुए जमीन पर बैठा रखा है. पास जाने पर पता चला कि वहां चार अपराधी उनके भाई के साथ मारपीट कर रहे थे. उन्होंने मारपीट का कारण जानना चाहा, तो एक अपराधी ने डंडे से उनके भाई राघवेंद्र की पिटाई शुरू कर दी. ज्ञानेंद्र ने ऐसा करने से रोका, तो अपराधियों ने उनकी जांघ में गोली मार दी. इसके बाद अपराधियों ने अपने गिरोह से संपर्क किया और लेवी दिये बिना काम शुरू नहीं करने की धमकी देते हुए वहां से चले गये. रामगढ़ एसपी डॉ विमल कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसआइटी गठित की गयी है. पुलिस की टीम ने अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है. किसी हाल में अपराधी बख्शे नही जायेंगे.

    ED की कोहिनूर पॉवर प्लांट घोटाला मामले में कार्रवाई, कोलकाता में कई जगहों पर छापेमारी की, चांडिल के प्लांट के नाम पर लिए थे 290 करोड़

    CAPF में नेतृत्व भूमिका के लिए IPS अधिकारियों की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से सवाल किया
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    labourers held hostage RAMGARH: Railway contractor shot dead for levy
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    ED की कोहिनूर पॉवर प्लांट घोटाला मामले में कार्रवाई, कोलकाता में कई जगहों पर छापेमारी की, चांडिल के प्लांट के नाम पर लिए थे 290 करोड़

    September 3, 2026

    CAPF में नेतृत्व भूमिका के लिए IPS अधिकारियों की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से सवाल किया

    September 3, 2026

    Cyber Crime: बेटी की शादी के लिए बचाए 1.2 करोड़ रुपये गंवाए, साइबर अपराधियों ने दो महीने ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर ठगी को दिया अंजाम

    September 3, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: मानगो गोलचक्कर के पास अनियंत्रित बस ने दो बाइक को रौंदा, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

    September 3, 2026

    Ghatsila: घाटशिला में बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार महिला स्वर्णरेखा नदी में गिरी; पांच घायल

    September 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group