Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Ranchi Crime: चान्हो में घर में घुसकर नाबालिग आदिवासी लड़की से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
    Headlines

    Ranchi Crime: चान्हो में घर में घुसकर नाबालिग आदिवासी लड़की से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskAugust 21, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. रांची जिले के चान्हो थाना क्षेत्र में एक नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ उसके घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. घटना को लेकर पीड़िता के आवेदन के आधार पर चान्हो थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपी चान्हो के चटवल निवासी मीमशाद अंसारी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया. बताया जाता है कि सोमवार रात पीड़िता की मां घर से बाहर गयी हुई थी.

    लड़की मां के आने के इंतजार में घर का दरवाजा बिना बंद किये ही सो रही थी. इसी बीच घर में लड़की के अकेले होने की जानकारी मिलने पर मीमशाद अंसारी उसके घर में घुसा और डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद वह भाग गया. मां के घर लौटने पर पीड़िता ने आपबीती सुनायी. इसके बाद परिजनों ने चान्हो थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया. थाना प्रभारी अजीम अंसारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके विरुद्ध पोक्सो एक्ट भी लगाया गया है. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए रांची भेजा गया है.

    JAMSHEDPUR NEWS: बागबेड़ा-कीताडीह में सफाई व्यवस्था बहाल करने की मांग तेज, विधायक संजीव सरदार ने जुस्को जीएम को दिए नियमित सफाई के निर्देश

    JAMSHEDPUR NEWS: सभी मतदान केन्द्रों पर विशेष कैंप, 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष पूरे करने वाले युवा फॉर्म-6 भरकर जुड़वाएं नाम
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    accused arrested Ranchi Crime: Minor tribal girl raped after entering her house in Chanho
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: बागबेड़ा-कीताडीह में सफाई व्यवस्था बहाल करने की मांग तेज, विधायक संजीव सरदार ने जुस्को जीएम को दिए नियमित सफाई के निर्देश

    August 9, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: सभी मतदान केन्द्रों पर विशेष कैंप, 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष पूरे करने वाले युवा फॉर्म-6 भरकर जुड़वाएं नाम

    August 9, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: साकची बाजार में ‘यूथ ऑफ विकसित भारत’ स्वच्छता अभियान, MY Bharat युवाओं ने JNAC के साथ मिलकर चलाया जनजागरूकता अभियान

    August 9, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: विश्व आदिवासी दिवस पर बिरसा मुंडा टाउन हॉल में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, 20 करोड़ से अधिक की परिसंपत्ति वितरण और प्रतिभाओं का सम्मान

    August 9, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :भाजपा की तिरंगा यात्रा से तिरंगामय हुई लौहनगरी, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, हजारों राष्ट्रभक्तों ने हाथों में तिरंगा लेकर मनाया आजादी का जश्न, स्वतंत्रता सेनानियों के शौर्य को किया नमन

    August 9, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group