Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Ranchi: एडीजी प्रिया दूबे के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू
    Breaking News

    Ranchi: एडीजी प्रिया दूबे के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू

    News DeskBy News DeskOctober 28, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. एडीजी प्रिया दूबे के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई है. प्रिया दूबे वर्तमान में झारखंड पुलिस में एडीजी ट्रेनिंग के पद पर पदस्थापित हैं. प्रिया दूबे के खिलाफ राज्य सरकार ने विभागीय कार्रवाई का आदेश जारी किया है.

    प्रिया दूबे के पति आरपीएफ के तत्कालीन कमांडेंट संतोष दूबे के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला सीबीआई ने दर्ज किया था. इस मामले की जांच के बाद ही प्रिया दूबे के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए सीबीआई ने राज्य सरकार को पत्र लिखा था, लेकिन तब राज्य सरकार ने विभागीय कार्रवाई शुरू नहीं की थी. अब यह जानकारी मिल रही है कि बीते दिनों केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार को इस संबंध में पत्र लिखा था, जिसके बाद प्रिया दूबे के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है. हालांकि विभागीय कार्रवाई का संचालन कौन करेगा, यह अभी तय नहीं है.

    Jamshedpur: अब जनसमस्याओं की शिकायत दर्ज कराने के लिए सरकारी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं, DC ने ‘अबुआ मित्र’ चैटबॉट किया लॉन्च, जानें WhatsApp नंबर?

    प्रिया दूबे 1997 बैच की आईपीएस हैं, वर्तमान में वह एडीजी प्रशिक्षण के पद पर हैं. एडीजी रैंक के अधिकारी के मामले में डीजी रैंक के अफसर को विभागीय संचालन पदाधिकारी बनाया जाता. सीबीआई पटना ने वर्ष 2013 में प्रिया दूबे के पति संतोष कुमार दुबे के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की प्राथमिकी दर्ज की थी. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सीबीआई ने प्रिया दुबे के खिलाफ भी जांच की अनुमति राज्य सरकार से मांगी थी. राज्य सरकार की अनुमति मिलने के बाद सीबीआई ने प्रिया दूबे के खिलाफ भी जांच की थी. जांच में पाया गया कि वर्ष 1996 से 2013 तक इन दोनों अधिकारियों की सभी स्रोतों से जायज आमदनी 1.57 करोड़ रुपये थी. हालांकि इस अवधि में इन दोनों अधिकारियों के पास मौजूद कुल संपत्ति की कीमत 2.65 करोड़ रुपये थी.

    Jamshedpur: जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने पीसीसी पथ निर्माण का किया शिलान्यास

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    ADG Priya Dubey Departmental action IPS Priya Dubey Jharkhand police Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: अब जनसमस्याओं की शिकायत दर्ज कराने के लिए सरकारी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं, DC ने ‘अबुआ मित्र’ चैटबॉट किया लॉन्च, जानें WhatsApp नंबर?

    September 15, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने पीसीसी पथ निर्माण का किया शिलान्यास

    September 15, 2026

    Saraikela: चांडिल के गांगूडीह मुख्य कैनाल में बालू लदा आयशर ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, बाल बाल बचा चालक, अवैध बालू खनन पर उठ रहे सवाल?

    September 15, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: अब जनसमस्याओं की शिकायत दर्ज कराने के लिए सरकारी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं, DC ने ‘अबुआ मित्र’ चैटबॉट किया लॉन्च, जानें WhatsApp नंबर?

    September 15, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने पीसीसी पथ निर्माण का किया शिलान्यास

    September 15, 2026

    Saraikela: चांडिल के गांगूडीह मुख्य कैनाल में बालू लदा आयशर ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, बाल बाल बचा चालक, अवैध बालू खनन पर उठ रहे सवाल?

    September 15, 2026

    HAJIPUR NEWS: रेलकर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग की पहल, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

    September 15, 2026

    CHAKULIA NEWS: मध्य विद्यालय रूपुषकुण्डी में पंखा चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; झारग्राम से चोरी का सामान बरामद

    September 15, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group