
सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत ईचागढ़ थाना क्षेत्र में कल रात्रि लगभग 10:30 बजे रांची के sonahaatu के एक युवक की अपहरण का प्रयास जैसी घटना की सूचना प्राप्त हुई है.
उक्त युवक जिसका अपहरण का प्रयास किया गया, उसका नाम जीशान अंसारी होने की चर्चा है. जो पैसे से बालू का स्टॉक यार्ड चलता है.सूत्र बताते हैं कि जीशान अंसारी का स्टॉक यार्ड रांची जिले के sonahattu थाना क्षेत्र में चलता है.
सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि जीशान अंसारी को कल रात सरायकेला खरसावां जिले के इचागढ़ थाना अतर्गत बड़ा चुनचूड़ियां स्थित पेट्रोल पंप क्षेत्र से अपहरण का प्रयास किया गया.
इस क्रम में जीशान अंसारी द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय ग्रामीण एवं पेट्रोल पंप कर्मी के आने से युवक को मारपीट करके छोड़ दिया गया.
हालांकि अभी तक जीशान अंसारी नामक युवक द्वारा किसी भी व्यक्ति के नाम पर fir दर्ज नहीं कराया गया है.उपस्थित जनों का कहना है कि जीशान अंसारी नामक युवक ने चौका क्षेत्र के एक स्थानीय नेता को पहचाना है.
सूत्र बताते हैं कि अपहरण के प्रयास की घटना के बाद युवक डरा सहमा हुआ है, हालांकि युवक द्वारा अब तक किसी भी प्रकार का fir दर्ज होने की सूचना नहीं है.
अपहरण की कोशिश की सीसीटीवी फुटेज युवक के पास होने की सूचना है, जो युवक को पेट्रोल पंप से प्राप्त हुआ है .
सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन के लिए यह जांच का विषय है कि उपरोक्त पेट्रोल पंप पर अपहरण का प्रयास का कोई घटना हुआ अथवा नहीं? अगर हुआ तो किसके मिली भगत से अपहरण का प्रयास किया गया,ताकि भविष्य में किसी बड़ी घटना से झारखंड को बचाया जा सकता है.
