Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»RANCHI NEWS: रघुवर दास का हेमंत सरकार पर हमला, बोले- विधानसभा को ओछी राजनीति का अड्डा न बनाएं
Breaking News

RANCHI NEWS: रघुवर दास का हेमंत सरकार पर हमला, बोले- विधानसभा को ओछी राजनीति का अड्डा न बनाएं

News DeskBy News DeskNovember 23, 2026Updated:November 23, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन सरकार द्वारा एमएमडीआर कानून और एसआईआर के मुद्दे पर विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाए जाने को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार राजनीतिक लाभ के लिए संवैधानिक और कानूनी मुद्दों को लेकर जनता को भ्रमित कर रही है।

रघुवर दास ने कहा कि संसद के दोनों सदनों से पारित, राष्ट्रपति की मंजूरी और अधिसूचना के बाद लागू हो चुके कानून में राज्य विधानसभा हस्तक्षेप नहीं कर सकती। विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर है और उसे ओछी राजनीति का अड्डा नहीं बनाया जाना चाहिए।

एमएमडीआर कानून को लेकर हेमंत सरकार से पूछे सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार एमएमडीआर कानून का विरोध इसलिए कर रही है, क्योंकि इससे अवैध कोयला और लौह अयस्क के कारोबार पर असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कानून लागू होने के बावजूद राज्य सरकार अलग से टैक्स के रूप में शेष वसूल रही है।

रघुवर दास के अनुसार, इससे झारखंड में कोयला और लौह अयस्क महंगे होंगे। इसका असर निवेश, रोजगार और राज्य के राजस्व पर पड़ेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सवाल किया कि क्या एमएमडीआर कानून केवल झारखंड के लिए बनाया गया है? जिन राज्यों में खनन नहीं होता, क्या वहां जनकल्याणकारी योजनाएं नहीं चलती हैं?

JAMSHEDPUR NEWS: बहरागोड़ा के जामशोला बॉर्डर पर 45 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; 22 लाख कीमत

शराब नीति को लेकर भी सरकार पर निशाना

रघुवर दास ने शराब नीति को लेकर भी राज्य सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की राजनीति शराब और सूदखोरी के खिलाफ आंदोलनों से जुड़ी रही है, लेकिन वर्तमान सरकार ने शराब पर टैक्स घटाया और दुकानों को रात 11 बजे तक खोलने की छूट दी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार राजस्व बढ़ाने के बजाय ऐसी नीतियां अपना रही है, जिनसे युवाओं और आने वाली पीढ़ियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

एसआईआर को लेकर झामुमो-कांग्रेस पर आरोप

एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) की प्रक्रिया को लेकर भी रघुवर दास ने झामुमो और कांग्रेस पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एक ओर गठबंधन के प्रतिनिधि एसआईआर की समय-सीमा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इसकी प्रक्रिया का विरोध भी कर रहे हैं।

JAMSHEDPUR NEWS: अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, 108 वाहन जब्त और 1.31 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला

उन्होंने आरोप लगाया कि इंडी गठबंधन के दल इस मुद्दे पर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को मतदाता सूची में बनाए रखने की कोशिश का भी आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राहुल गांधी से मांगा जवाब

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड भारत के संघीय गणराज्य का हिस्सा है और केंद्र सरकार द्वारा पारित कानूनों का राज्य में भी महत्व होना चाहिए।

उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी से सवाल किया कि क्या झारखंड में भारत सरकार द्वारा पारित कानूनों का कोई महत्व नहीं रह गया है? उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को इन सवालों का जवाब झारखंड और देश की जनता को देना चाहिए।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: बहरागोड़ा के जामशोला बॉर्डर पर 45 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; 22 लाख कीमत

November 23, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, 108 वाहन जब्त और 1.31 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला

November 23, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: नशे के खिलाफ प्रशासन सख्त, स्कूलों में नियमित चलेगा जागरूकता अभियान; अवैध कारोबार की सूचना 112 पर दें

November 23, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: बहरागोड़ा के जामशोला बॉर्डर पर 45 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; 22 लाख कीमत

November 23, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, 108 वाहन जब्त और 1.31 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला

November 23, 2026

RANCHI NEWS: रघुवर दास का हेमंत सरकार पर हमला, बोले- विधानसभा को ओछी राजनीति का अड्डा न बनाएं

November 23, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: नशे के खिलाफ प्रशासन सख्त, स्कूलों में नियमित चलेगा जागरूकता अभियान; अवैध कारोबार की सूचना 112 पर दें

November 23, 2026

JAMSHEDPUR NEWS:हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक, मानगो फ्लाईओवर दिसंबर तक पूरा करने व ANPR कैमरों के निर्देश

November 23, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group