Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»RANCHI NEWS :झारखंड सरकार–बैंक ऑफ इंडिया के बीच एमओयू, कर्मचारियों को वेतन-पेंशन पैकेज व दुर्घटना बीमा की बड़ी सौगात
    Breaking News

    RANCHI NEWS :झारखंड सरकार–बैंक ऑफ इंडिया के बीच एमओयू, कर्मचारियों को वेतन-पेंशन पैकेज व दुर्घटना बीमा की बड़ी सौगात

    समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्तियों को सामाजिक- आर्थिक- शैक्षणिक रूप से बना रहे सशक्त - हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखण्ड
    News DeskBy News DeskDecember 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    RANCHI.

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार के पदाधिकारियों- कर्मचारियों को बेहतर वातावरण में कार्य करने का अवसर उपलब्ध कराना और उनकी आर्थिक सुरक्षा के लिए हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। एक संवेदनशील सरकार होने के नाते हम राज्य की सेवा करनेवाले कर्मियों के कल्याण के लिए लगातार कदम उठा रहे हैं। इसी कड़ी में आज झारखंड मंत्रालय में राज्य सरकार तथा बैंक ऑफ इंडिया के बीच राज्य सरकार के कर्मचारियों के वेतन एवं पेंशन खाता पैकेज को लेकर एमओयू पर हस्ताक्षर सम्पन्न हुआ। यह कर्मियों के लिए खूबसूरत पल है। यह राज्य सरकार की नौकरी करने के दरमियान मिलने वाली तनख्वाह, अवकाश प्राप्ति के मिलने वाला पेंशन तथा स्वास्थ्य सुरक्षा के अतिरिक्त दुर्घटना जैसी परिस्थितियों में वित्तीय सहायता देने की दिशा में निर्णायक पहल है।

    समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को करना है सशक्त

    मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में बैठा व्यक्ति सामाजिक-आर्थिक- शैक्षणिक रूप से सशक्त एवं मजबूत बने, इसी सोच और परिकल्पना के साथ सरकार कार्य रही है। हमारा प्रयास ऐसे
    हर व्यक्ति तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना है, जो विकस से दूर हैं। सरकार के द्वारा की जा इस तरह की पहल में बैंकों की अहम भूमिका है। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार के कार्यों में बैंकों का पूरा सहयोग मिलेगा।

    राज्य के समावेशी विकास में बैंकों का अहम रोल

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के समावेशी विकास में बैंकों का अहम रोल है। बैंकों की विभिन्न सेवाओं का फायदा राज्यवासी ले रहे हैं। बैंकों के जरिए सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंच रहा है। आने वाले दिनों में बैंकों की भूमिका और भी निर्णायक होगी। मुझे खुशी है कि राज्य सरकार के एक अहम सहयोगी के रूप में बैंक ऑफ इंडिया ने कदम बढ़ाया है। आपके इस पहल से और भी कई बैंक सरकार के साथ जुड़ेंगे । वे राज्य के विकास में अहम योगदान देंगे, मुझे पूरी उम्मीद है।

    दुर्घटना में मृत कर्मी के आश्रित को मिला पचास लाख रुपए का चेक

    मुख्यमंत्री ने इस मौके पर दुर्घटना में मृत जेबीवीएनएल कर्मी प्रमोद लकड़ा की पत्नी श्रीमती मंजू लकड़ा को गवर्नमेंट सैलरी पैकेज के तहत पचास लाख रूपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया।

    राज्य सरकार और बैंक ऑफ इंडिया के बीच हुआ एमओयू

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में राज्य सरकार के कर्मचारियों के वेतन एवं पेंशन खाता पैकेज को लेकर राज्य सरकार तथा बैंक ऑफ इंडिया के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर सम्पन्न हुआ। इस समझौता ज्ञापन पर राज्य सरकार की ओर से वित्त विभाग के विशेष सचिव श्री संदीप सिंह एवं बैंक ऑफ इंडिया के उप महाप्रबंधक, रांची अंचल श्री संजीव कुमार ने हस्ताक्षर किया। इस एमओयू के अंतर्गत बैंक ऑफ इंडिया में सैलरी अकाउंट रखने वाले राज्य सरकार के कर्मचारियों, अवकाश प्राप्त कर्मियों तथा अनुबंध कर्मियों को एक करोड़ रूपए तक का दुर्घटना बीमा (हवाई दुर्घटना की स्थिति में मौत होने पर दो करोड़ रुपए) समेत विभिन्न बैंकिंग सेवाएं बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के मिलेंगी।

    इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, विकास आयुक्त श्री अजय कुमार सिंह, वित्त सचिव श्री प्रशांत कुमार, बैंक ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक श्री सुब्रत कुमार एवं जीएम श्री गुरु प्रसाद गौंड के अलावा बड़ी संख्या में पदाधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद थे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Accident insurance govt employees Bank of India salary account Government employee benefits Government employee pension scheme Hemant Soren News Inclusive Development Jharkhand Jharkhand banking news Jharkhand employee welfare Jharkhand government MOU Salary pension account package Social security scheme Jharkhand झारखंड कर्मचारी कल्याण झारखंड सरकार एमओयू दुर्घटना बीमा सरकारी कर्मचारी बैंक ऑफ इंडिया सैलरी पैकेज राज्य कर्मचारी पेंशन योजना वेतन पेंशन खाता पैकेज सामाजिक सुरक्षा योजना झारखंड हेमन्त सोरेन समाचार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group