Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के 29 दिसम्बर को जमशेदपुर आगमन के मद्देनज़र प्रशासन पूरी तरह सतर्क, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल, एयरपोर्ट एवं रूट लाइन का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    Breaking News

    Jamshedpur : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के 29 दिसम्बर को जमशेदपुर आगमन के मद्देनज़र प्रशासन पूरी तरह सतर्क, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल, एयरपोर्ट एवं रूट लाइन का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    News DeskBy News DeskDecember 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur: माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का 29 दिसम्बर 2025 को जमशेदपुर आगमन निर्धारित है।.इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं.इसी क्रम में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने करनडीह स्थित जाहेर स्थल, एयरपोर्ट परिसर तथा प्रस्तावित रूट लाइन का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

    मौके पर उप विकास आयुक्त, सिटी एसपी, अपर उपायुक्त, सिविल सर्जन, डीटीओ, उप नगर आयुक्त जेएनएसी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, विद्युत, अग्निशमन एवं अन्य सभी सम्बंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.

    निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने माननीय राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल के अनुरूप सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं समन्वित रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि माननीय राष्ट्रपति के आगमन एवं कार्यक्रम के दौरान प्रोटोकॉल, सुरक्षा, सम्मान एवं गरिमा का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए.

    उपायुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस प्रशासन को राष्ट्रपति प्रोटोकॉल के अनुरूप तैनाती, बैरिकेडिंग, रूट लाइन क्लियरेंस, पार्किंग प्रबंधन एवं यातायात नियंत्रण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    कार्यक्रम स्थलों एवं मार्गों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए सभी संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर बल दिया गया।ल.

    एयरपोर्ट एवं रूट लाइन व्यवस्था

    एयरपोर्ट परिसर में आगमन एवं प्रस्थान से संबंधित सभी औपचारिकताओं को राष्ट्रपति सचिवालय एवं सुरक्षा एजेंसियों के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण करने का निर्देश दिया गया.

    रूट लाइन निरीक्षण के दौरान सड़क की स्थिति, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, संकेतक, आपात सेवाओं की उपलब्धता एवं निर्बाध आवागमन पर विशेष ध्यान देने को कहा गया.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    करनडीह स्थित जाहेर स्थल पर आगन्तुकों के बैठने की व्यवस्था, विद्युत, पेयजल, शौचालय, फायर सेफ्टी, चिकित्सा सुविधा एवं आपातकालीन प्रबंधन की व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए गए. उपायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर किसी भी प्रकार की कमी स्वीकार्य नहीं होगी तथा सभी व्यवस्थाएँ राष्ट्रपति प्रोटोकॉल के अनुरूप हों.

    उपायुक्त ने सभी विभागों—पुलिस, प्रशासन, नगर निकाय, स्वास्थ्य, विद्युत, अग्निशमन, परिवहन एवं अन्य संबंधित इकाइयों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर तैयारियाँ पूर्ण करने का निर्देश दिया.उन्होंने यह भी कहा कि कार्यक्रम के दौरान समयपालन एवं अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जाए.

    वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि माननीय राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, प्रत्येक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है. माननीय राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कार्यक्रम गरिमापूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    dc east singhbhum dc janshedpur Jamshedpur news jharkhand me dropadi murmu ka program rashtrapati shrimati dropadi murmu sp jamshedpur news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group