Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jharkhand Breaking News:हेमंत सोरेन रथयात्रा के दिन ले सकते हैं मुख्यमंत्री पद की शपथ, मंत्री के रूप में तीन नये चेहरे हो सकते हैं शामिल
Headlines

Jharkhand Breaking News:हेमंत सोरेन रथयात्रा के दिन ले सकते हैं मुख्यमंत्री पद की शपथ, मंत्री के रूप में तीन नये चेहरे हो सकते हैं शामिल

News DeskBy News DeskJuly 4, 2024Updated:July 4, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

* हेमंत बोले- पूरी कर ली गयी है सरकार बनाने की सारी प्रक्रिया.

* फिलहाल कार्यवाहक सीएम के रूप में काम कर रहे चंपाई सोरेन.

रांची. हेमंत सोरेन रथयात्रा के दिन झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं. 7 जुलाई को अगर हेमंत सोरेन शपथ लेते हैं, तो वह झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री बन जाएंगे.

इसके पहले भी दो बार हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. हेमंत सोरेन के साथ कुछ मंत्रियों के भी शपथ लेने की उम्मीद है. हेमंत को इंडिया गठबंधन के विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद चंपाई सोरेन ने इस्तीफा दे दिया था. अब हेमंत सोरेन फिर से सीएम के रूप में शपथ लेंगे.

हेमंत सोरेन से पत्रकारों ने जब पूछा कि नई सरकार का शपथ ग्रहण कब होगा? तो उन्होंने कहा कि इसके बारे में आपलोगों को बता दिया जाएगा. सरकार बनाने की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है.

कौन बनेगा मंत्री? संशय बरकरार, पर तीन नये चेहरे के शामिल होने की उम्मीद

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि किन लोगों को मंत्री बनाया जाएगा. चंपाई सोरेन कैबिनेट के सभी पुराने मंत्रियों को हेमंत सोरेन के नए मंत्रिमंडल में भी बरकरार रखा जाएगा या नहीं, इस पर फिलहाल संशय बरकरार है.

Jamshedpur: धनतेरस और दीपावली को लेकर एसएसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान, बाइक से शहर में किया गश्त, ज्वेलरी दुकानों और बैंकों का लिया जायजा

चर्चा है कि मंत्रिमंडल में 3 नए चेहरे शामिल हो सकते हैं. कांग्रेस पार्टी के कोटे के एक मंत्री जेल में बंद हैं. उनकी जगह एक विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है.

कांग्रेस कोटे के एक मंत्री को बदला भी जाना है. कांग्रेस ने संकेत दिए थे कि एक मंत्री के कामकाज से पार्टी खुश नहीं है. उसकी जगह किसी और को मंत्री बनाया जा सकता है. हालांकि, उस मंत्री का नाम अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया है.

फिलहाल कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में काम कर रहे चंपाई सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने इस्तीफा दे दिया है. जब तक हेमंत सोरेन पद एवं गोपनीयता की शपथ नहीं ले लेते, तब तक चंपाई सोरेन कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में काम करते रहेंगे.

Jamshedpur: 1,506 गांव सीधे खनन से प्रभावित, 200 से अधिक पर अप्रत्यक्ष असर, स्कूल, आंगनबाड़ी और सड़क निर्माण को मिलेगी प्राथमिकता

हेमंत की गिरफ्तारी के बाद चंपाई बने थे झारखंड के मुख्यमंत्री

ईडी ने कथित जमीन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया था. जेल जाने से पहले हेमंत सोरेन ने इस्तीफा दिया और उनकी जगह चंपाई सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री बने अब 5 महीने बाद हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट ने आरोपों से बरी कर दिया है. जेल से रिहा होने के बाद अब तय हुआ कि हेमंत सोरेन फिर से झारखंड सरकार की अगुवाई करेंगे.

कुमार मनीष,9852225588

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: धनतेरस और दीपावली को लेकर एसएसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान, बाइक से शहर में किया गश्त, ज्वेलरी दुकानों और बैंकों का लिया जायजा

November 6, 2026

Jamshedpur: 1,506 गांव सीधे खनन से प्रभावित, 200 से अधिक पर अप्रत्यक्ष असर, स्कूल, आंगनबाड़ी और सड़क निर्माण को मिलेगी प्राथमिकता

November 6, 2026

Jamshedpur: सिदगोड़ा टाउन हॉल में DMFT न्यास परिषद की जिला स्तरीय बैठक का सामूहिक बहिष्कार, मुखियाओं ने पंचायतों की अनदेखी पर जताई नाराजगी

November 6, 2026
Recent Post

Jamshedpur: धनतेरस और दीपावली को लेकर एसएसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान, बाइक से शहर में किया गश्त, ज्वेलरी दुकानों और बैंकों का लिया जायजा

November 6, 2026

Jamshedpur: 1,506 गांव सीधे खनन से प्रभावित, 200 से अधिक पर अप्रत्यक्ष असर, स्कूल, आंगनबाड़ी और सड़क निर्माण को मिलेगी प्राथमिकता

November 6, 2026

Jamshedpur: सिदगोड़ा टाउन हॉल में DMFT न्यास परिषद की जिला स्तरीय बैठक का सामूहिक बहिष्कार, मुखियाओं ने पंचायतों की अनदेखी पर जताई नाराजगी

November 6, 2026

Ghatsila: घाटशिला, जादूगोड़ा और गालूडीह की मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा, 155 लीटर एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक और मिलावटी छेना बरामद

November 6, 2026

Noyal Tata 12 नवंबर को TITAN के निदेशक और वाइस चेयरमैन पद से हो जाएंगे सेवानिवृत्त

November 6, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group