Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»RBI : 2000 रुपये के नोट अब भी वैध मुद्रा! दो हजार के 6,266 करोड़ रुपये मूल्य के नोट अभी भी चलन में
Breaking News

RBI : 2000 रुपये के नोट अब भी वैध मुद्रा! दो हजार के 6,266 करोड़ रुपये मूल्य के नोट अभी भी चलन में

News DeskBy News DeskMay 2, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

मुंबई. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के दो हजार रुपये के नोट वापस लेने के दो साल बाद भी 6,266 करोड़ रुपये मूल्य के नोट अभी भी चलन हैं. आरबीआई के आंकड़ों से यह जानकारी मिली. दो हजार रुपये के बैंक नोट वैध मुद्रा बने हुए हैं. आरबीआई ने 19 मई, 2023 को 2,000 रुपये मूल्य के बैंक नोट को चलन से हटाने की घोषणा की थी. आरबीआई ने शुक्रवार को बयान में कहा कि तीस अप्रैल, 2025 की स्थिति के अनुसार वर्तमान में दो हजार रुपये के कुल 6,266 करोड़ रुपये मूल्य के नोट चलन में हैं. उन्नीस मई, 2023 की स्थिति के अनुसार, उस समय चलन में 2,000 रुपये के बैंक नोट का कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपये था.

केंद्रीय बैंक ने कहा, इस प्रकार, 19 मई, 2023 तक चलन में मौजूद 2,000 रुपये के 98.24 प्रतिशत बैंक नोट वापस आ गये हैं. दो हजार रुपये के बैंक नोट को जमा करने या बदलने की सुविधा सात अक्टूबर, 2023 तक देश की सभी बैंक शाखाओं में उपलब्ध थी. चलन से हटाये गये 2,000 रुपये के बैंक नोट को बदलने की सुविधा 19 मई, 2023 से रिजर्व बैंक के 19 निर्गम कार्यालयों में उपलब्ध है.
आरबीआई के निर्गम कार्यालय नौ अक्टूबर, 2023 से लोगों और इकाइयों से उनके बैंक खातों में जमा करने के लिए भी 2,000 रुपये के बैंक नोट स्वीकार कर रहे हैं. इसके अलावा, लोग देश के भीतर भारतीय डाक से भी 2,000 रुपये के नोट आरबीआई के किसी भी निर्गम कार्यालय में भेज सकते हैं. यह पैसा उनके बैंक खाते में जमा हो जाता है.

Tata Group की इस का दूसरी तिमाही का मुनाफा 3.6 प्रतिशत बढ़कर 171 करोड़ रुपये पहुंचा

Jamshedpur: 23 बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई तो DC ऑफिस के बाहर व्यक्ति ने मिट्टी का तेल डालकर की आत्मदाह की कोशिश
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Group की इस का दूसरी तिमाही का मुनाफा 3.6 प्रतिशत बढ़कर 171 करोड़ रुपये पहुंचा

October 15, 2026

SIR मामले पर राहुल गांधी और अन्य की याचिका पर आज सुनवाई करेगा Supreme court

October 15, 2026

RailWay Bonous: रेलवे के 11.40 लाख कर्मचारियों के लिए 78 दिन की सैलरी के बराबर बोनस का ऐलान, PM मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानिए कितने रुपये मिलेंगे  

October 15, 2026
Recent Post

Tata Group की इस का दूसरी तिमाही का मुनाफा 3.6 प्रतिशत बढ़कर 171 करोड़ रुपये पहुंचा

October 15, 2026

Jamshedpur: 23 बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई तो DC ऑफिस के बाहर व्यक्ति ने मिट्टी का तेल डालकर की आत्मदाह की कोशिश

October 15, 2026

Cyber Crime: ऑनलाइन ठगी के आरोप में 10 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 36 मोबाइल, 70 सिम कार्ड, 32 एटीएम कार्ड, पांच बैंक पासबुक समेत कई सामान जब्त

October 15, 2026

SIR मामले पर राहुल गांधी और अन्य की याचिका पर आज सुनवाई करेगा Supreme court

October 15, 2026

RailWay Bonous: रेलवे के 11.40 लाख कर्मचारियों के लिए 78 दिन की सैलरी के बराबर बोनस का ऐलान, PM मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानिए कितने रुपये मिलेंगे  

October 15, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group