Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»RBI Gold Reserve: आरबीआई ने अक्टूबर में सर्वाधिक 27 टन सोना खरीदा, भारत का कुल स्वर्ण भंडार अब 882 टन, इसमें 510 टन भारत में मौजूद
Headlines

RBI Gold Reserve: आरबीआई ने अक्टूबर में सर्वाधिक 27 टन सोना खरीदा, भारत का कुल स्वर्ण भंडार अब 882 टन, इसमें 510 टन भारत में मौजूद

News DeskBy News DeskDecember 6, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

मुंबई. विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि अक्टूबर में दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों ने 60 टन सोना खरीदा जिसमें भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) 27 टन सोना खरीदने के साथ सबसे आगे रहा. अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) की मासिक रिपोर्ट पर आधारित डब्ल्यूजीसी के इन आंकड़ों के मुताबिक, भारत ने अक्टूबर महीने में अपने स्वर्ण भंडार में 27 टन सोने की बढ़ोतरी की जिससे इस साल जनवरी से अक्टूबर तक उसकी कुल सोना खरीद बढ़कर 77 टन हो गई.

डब्ल्यूजीसी ने कहा कि आरबीआई की यह स्वर्ण खरीद पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले पांच गुना वृद्धि दर्शाती है. आंकड़ों से पता चलता है कि इस खरीद के साथ भारत का कुल स्वर्ण भंडार अब 882 टन हो गया है, जिसमें से 510 टन भारत में मौजूद है. डब्ल्यूजीसी ने कहा कि उभरते बाजारों के केंद्रीय बैंकों ने स्वर्ण खरीद में दबदबा कायम रखा है. तुर्की और पोलैंड ने जनवरी-अक्टूबर 2024 के दौरान अपने स्वर्ण भंडार में क्रमशः 72 टन और 69 टन सोने की बढ़ोतरी की है. इसमें कहा गया है कि इन तीन देशों के केंद्रीय बैंकों ने इस वर्ष की कुल वैश्विक शुद्ध खरीद का 60 प्रतिशत सोना अकेले खरीदा है.

Tata Motors Q2 Result: टाटा मोटर्स को दूसरी तिमाही में 1,254 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ, CEO गिरिश वाघ ने जतायी मांग में वृद्धि की उम्मीद

Jamshedpur: टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, हादसे में युवक की मौत
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Motors Q2 Result: टाटा मोटर्स को दूसरी तिमाही में 1,254 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ, CEO गिरिश वाघ ने जतायी मांग में वृद्धि की उम्मीद

October 24, 2026

Jamshedpur: टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, हादसे में युवक की मौत

October 24, 2026

JIO प्लेटफॉर्म्स के IPO को 22.19 गुना बोलियां मिलीं, कुल मांग 7.4 लाख करोड़ रुपये के पार

October 24, 2026
Recent Post

Naxal Arrest: PLFI का जोनल कमांडर समेत चार नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद, चारों किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की रच रहे थे साजिश

October 24, 2026

Jharkhand: जादू-टोने के शक में बुजुर्ग का गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

October 24, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group