Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»RBI Plastic Note: अगले साल अप्रैल-मई से मिलने लगेंगे प्लास्टिक के नोट, आरबीआइ गवर्नर बोले- कम मूल्य के नोटों से शुरुआत, पहले 10 और 20 के 100-100 करोड़ प्लास्टिक नोट छपेंगे
    Breaking News

    RBI Plastic Note: अगले साल अप्रैल-मई से मिलने लगेंगे प्लास्टिक के नोट, आरबीआइ गवर्नर बोले- कम मूल्य के नोटों से शुरुआत, पहले 10 और 20 के 100-100 करोड़ प्लास्टिक नोट छपेंगे

    News DeskBy News DeskAugust 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

     Mumbai.भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को कहा कि आरबीआई अगले वित्त वर्ष की शुरुआत में पॉलिमर यानी प्लास्टिक के नोट जारी करने की तैयारी कर रहा है। पॉलिमर नोट एक विशेष प्रकार के प्लास्टिक जैसे सिंथेटिक पदार्थ से बनाया जाता है। इसमें एक मजबूत और लचीली प्लास्टिक फिल्म का इस्तेमाल होता है, जिस पर नोट की छपाई की जाती है।

    ये नोट कागजी नोट की तुलना में अधिक टिकाऊ होंगे और जल्दी खराब नहीं होंगे। मौद्रिक नीति समीक्षा की घोषणा के बाद मल्होत्रा ने संवाददाताओं से कहा कि कुछ देशों में पॉलिमर नोट का 30 वर्षों से अधिक समय तक चलने का रिकॉर्ड हैं। ये नोट खासतौर पर कम मूल्य वर्ग के नोटों के लिए उपयोगी होंगे, क्योंकि इनका उपयोग और चलन अधिक होता है।

    Monsoon: मानसून के दूसरे हिस्से अगस्त से सितंबर के बीच औसत वर्षा सामान्य से कम रहने की संभावना, IMD ने जताया पूर्वानुमान

    उन्होंने कहा, ”अगर सभी योजनाएं तय कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ती हैं तो हमारा लक्ष्य है कि ये नोट अगले वित्त वर्ष की शुरुआत में चलन में आ जाएं।” आरबीआई गवर्नर ने ब्याज दरों और मौद्रिक नीति के रुख को लेकर कहा कि केंद्रीय बैंक के भविष्य के फैसले आंकड़ों पर आधारित होंगे। आरबीआई का मुख्य उद्देश्य मध्यम अवधि में खुदरा महंगाई को चार प्रतिशत के निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप बनाये रखना है। विदेशी मुद्रा प्रवासी (बैंक) योजना पर मल्होत्रा ने कहा कि इसके तहत विदेशी मुद्रा प्रवाह मजबूत रहा है और सीमित अवधि वाली इस योजना के समाप्त होने तक पूंजी प्रवाह के बेहतर बने रहने की उम्मीद है।

    Jharkhand Student AI App: झारखंड के पूर्व नौकरशाहों ने छात्रों की मदद के लिए AI आधारित ऐप ‘प्रीप्जी एआई की शुरुआत की

    यह पूछे जाने पर कि चूंकि विदेशी पूंजी आकर्षित करने की लागत केंद्रीय बैंक वहन कर रहा है, ऐसे में क्या आरबीआई इस योजना को समय से पहले बंद करने पर विचार कर रहा है, मल्होत्रा ने कहा कि फिलहाल ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। रुपये की मजबूती को लेकर उन्होंने कहा कि विदेशी पूंजी प्रवाह अधिक होने के बावजूद रुपये में अपेक्षित तेजी नहीं आई है। उन्होंने कहा कि यदि वैश्विक तनाव कम होते हैं तो रुपये में और मजबूती संभव है। मल्होत्रा ने कहा, आरबीआई का यह प्रयास होगा कि रुपये की गति व्यवस्थित और स्थिर बनी रहे।”

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    100 crore plastic notes each of the ₹10 and ₹20 denominations will be printed. RBI Plastic Note: अगले साल अप्रैल-मई से मिलने लगेंगे प्लास्टिक के नोट RBI Plastic Notes: Plastic notes will start becoming available from April-May next year. The RBI Governor stated that the rollout will begin with low-denomination notes; initially आरबीआइ गवर्नर बोले- कम मूल्य के नोटों से शुरुआत पहले 10 और 20 के 100-100 करोड़ प्लास्टिक नोट छपेंगे
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Monsoon: मानसून के दूसरे हिस्से अगस्त से सितंबर के बीच औसत वर्षा सामान्य से कम रहने की संभावना, IMD ने जताया पूर्वानुमान

    August 6, 2026

    Jharkhand Student AI App: झारखंड के पूर्व नौकरशाहों ने छात्रों की मदद के लिए AI आधारित ऐप ‘प्रीप्जी एआई की शुरुआत की

    August 6, 2026

    META के CEO मार्क जुकरबर्ग ने PM मोदी का facebook पोस्ट कुछ समय के लिए हटाने पर माफी मांगी, पैसे लेकर खास content को बढ़ावा देने की बात स्वीकारी

    August 6, 2026
    Recent Post

    Monsoon: मानसून के दूसरे हिस्से अगस्त से सितंबर के बीच औसत वर्षा सामान्य से कम रहने की संभावना, IMD ने जताया पूर्वानुमान

    August 6, 2026

    Jharkhand Student AI App: झारखंड के पूर्व नौकरशाहों ने छात्रों की मदद के लिए AI आधारित ऐप ‘प्रीप्जी एआई की शुरुआत की

    August 6, 2026

    META के CEO मार्क जुकरबर्ग ने PM मोदी का facebook पोस्ट कुछ समय के लिए हटाने पर माफी मांगी, पैसे लेकर खास content को बढ़ावा देने की बात स्वीकारी

    August 6, 2026

    RBI Plastic Note: अगले साल अप्रैल-मई से मिलने लगेंगे प्लास्टिक के नोट, आरबीआइ गवर्नर बोले- कम मूल्य के नोटों से शुरुआत, पहले 10 और 20 के 100-100 करोड़ प्लास्टिक नोट छपेंगे

    August 6, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन बढ़त, कच्चे तेल में नरमी, रिलायंस इंडस्ट्रीज में लिवाली से सेंसेक्स, निफ्टी चढ़ा

    August 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group