Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»RIMS PG की छात्रा ने पिया था कीटनाशक, 48 घंटे बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं, चाय में कीटनाशक!
    Breaking News

    RIMS PG की छात्रा ने पिया था कीटनाशक, 48 घंटे बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं, चाय में कीटनाशक!

    News DeskBy News DeskAugust 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची. RIMS के ट्रामा सेंटर में गंभीर स्थिति में भर्ती पीजी फर्स्ट ईयर की छात्रा डा. अरुणा की स्थिति अब भी ठीक नहीं है. 48 घंटे में भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है. छात्रा का इलाज कर रहे क्रिटिकल केयर के हेड डाक्टर प्रदीप भट्टाचार्य ने बताया कि लड़की ने आर्गनोफास्फेट कीटनाशक पिया था. उसके मुंह से इसी तरह बदबू आ रही थी जो एक कीटनाशक पीने के बाद आती है. साथ ही जो क्लिनिकल जांच की गई उसमें भी उसकी पुष्टि हो चुकी है.

    लेकिन इस कीटनाशक में कौन सा रसायन था इसकी जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है. उसकी रिपोर्ट आने के बाद इलाज की दिशा बदल सकती है. फिलहाल नाजुक स्थिति बनी हुई है. अब सोमवार को उसके इलाज की पूरी रिव्यू की जाएगी और आगे के इलाज की दिशा तय होगी. मालूम हो कि आर्थो कैंटीन की चाय पीने के बाद तबीयत बिगड़ने के कारण छात्रा को एक दिन पहले क्रिटिकल केयर आइसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है. अभी तक एफएसएल से जांच रिपोर्ट नहीं मिली है.

    रिम्स की जांच कमेटी अभी पूछताछ कर रही है, जिसकी रिपोर्ट वे प्रबंधन को सौंपेगी. इंटर्नल जांच कमेटी में तीन सदस्य हैं, जिसकी अध्यक्षता मेडिसिन विभाग के एचओडी डा. बी कुमार कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि सभी संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है, उनकी बातों को रिकार्ड किया जा रहा है. अभी तक चाय पीने और इसमें कुछ मिला होने की बात सामने आ रही है, हालांकि अभी रिपोर्ट बनायी जा रही है. वैसे पुलिस जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का सच सामने आ सकेगा.

    Bank Strike: बैंक कर्मचारी संगठनों का 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावानी, जानें क्या है वजह?

    ज्ञात हो कि गुरुवार की रात चाय पीने के बाद पीजी छात्रा की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी. उसे रात करीब 12 बजे आइसीयू में भर्ती कराया गया था. पुलिस मामले में कई एंगल से जांच कर रही है. रिम्स स्थित उक्त कैंटिन कर्मियों से भी पूछताछ की गई है, जहां से चाय मंगाई गई थी. कैंटिन संचालक ने बताया था कि जो चाय थरमस में भेजा गया था वो सभी छात्रों ने पिया. लेकिन पीड़ित छात्रा ने चाय नहीं पी और उसे थरमस में ही रखने को कहा.

    बाद में जब छात्रा ने थरमस से चाय पी तो यह मामला सामने आया है. जबकि शुरू में अन्य सभी ने चाय पी थी, लेकिन किसी को कुछ नहीं हुआ. जबकि कुछ अन्य छात्रों का कहना था कि बदबू आने के कारण उनलोगों ने चाय नहीं पी थी.

    Jamshedpur: विधायक सरयू राय ने बिहार-झारखंड के बीच हुए सोन नदी के जल बंटवारा समझौता को लेकर उठाया सवाल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    no improvement in condition even after 48 hours pesticide in tea! RIMS PG student had consumed pesticide
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Bank Strike: बैंक कर्मचारी संगठनों का 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावानी, जानें क्या है वजह?

    September 2, 2026

    Jamshedpur: विधायक सरयू राय ने बिहार-झारखंड के बीच हुए सोन नदी के जल बंटवारा समझौता को लेकर उठाया सवाल

    September 2, 2026

    Weathear Alert: पांच सितंबर तक बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान, कोल्हान के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी

    September 2, 2026
    Recent Post

    Bank Strike: बैंक कर्मचारी संगठनों का 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावानी, जानें क्या है वजह?

    September 2, 2026

    Jamshedpur: विधायक सरयू राय ने बिहार-झारखंड के बीच हुए सोन नदी के जल बंटवारा समझौता को लेकर उठाया सवाल

    September 2, 2026

    Weathear Alert: पांच सितंबर तक बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान, कोल्हान के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी

    September 2, 2026

    NEET Protest: केंद्र सरकार ने दिया भरोसा, छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी वापस ली जाएंगी

    September 2, 2026

    Toll plaza Scam: NHAI के टोल प्लाजा पर धोखाधड़ी से टोल वसूली के मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, बंगाल समेत कई राज्यों में छापेमारी

    September 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group