Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tejswi yadav: राजद नेता तेजस्वी बोले, नीतीश के साथ फिर गठबंधन नहीं, उनका समय समाप्त हो चुका है, हम झामुमो, कांग्रेस और वाम दलों के साथ झारखंड में भाजपा को हराएंगे
    Breaking News

    Tejswi yadav: राजद नेता तेजस्वी बोले, नीतीश के साथ फिर गठबंधन नहीं, उनका समय समाप्त हो चुका है, हम झामुमो, कांग्रेस और वाम दलों के साथ झारखंड में भाजपा को हराएंगे

    News DeskBy News DeskOctober 17, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna. राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ फिर से गठबंधन करने की अटकलों को बुधवार को खारिज करते हुए दावा किया कि ‘थके हुए’ जद(यू) अध्यक्ष का समय समाप्त हो चुका है. यादव ने बांका जिले में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कुमार केंद्र के साथ अपने प्रभाव का उपयोग करके जाति जनगणना करवाएं और राज्य के लिए विशेष दर्जा और बाढ़ से तबाह हुए क्षेत्रों के लिए राहत पैकेज सुनिश्चित करें.
    जनता दल (यू) प्रमुख इस साल जनवरी में राज्य में महागठबंधन को छोड़कर भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंध (राजग) में चले गए थे. महागठबंधन की सरकार में यादव उपमुख्यमंत्री थे. कुमार के साथ फिर से हाथ मिलाने को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता यादव ने कहा, सवाल ही नहीं उठता। उनका समय समाप्त हो चुका है. वह थक चुके हैं और अब बिहार पर शासन करने में सक्षम नहीं हैं.
    राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने जद(यू) के साथ मिलकर बिहार में दो बार सरकार बनायी. दोनों दलों ने पहली बार 2015 में गठबंधन किया था और विधानसभा चुनावों में शानदार जीत दर्ज की थी. हालांकि नीतीश कुमार दो साल बाद राजग में चले गए थे. यादव ने कहा कि भाजपा के पास लोकसभा में बहुमत नहीं है और वह सत्ता में बने रहने के लिए जद(यू) पर “निर्भर” है. यादव ने आरोप लगाया, “फिर भी, नीतीश कुमार बिहार को विशेष श्रेणी का दर्जा दिलवाने में विफल रहे. वह जाति जनगणना के लिए नरेन्द्र मोदी सरकार पर दबाव नहीं बना पाए हैं. हाल में, जब बिहार में बाढ़ आई, तो कोई शीर्ष केंद्रीय नेता नहीं आया और न ही किसी विशेष सहायता की घोषणा की गई.
    उन्होंने कहा, “2008 से तुलना करें, जब मेरे पिता (लालू प्रसाद) रेल मंत्री थे. बाढ़ राहत के लिए 1,000 करोड़ रुपये के पैकेज सहित सभी प्रकार की मदद दी गई थी. तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया था.

    झारखंड चुनाव पर भी बोले
    यादव पूरे राज्य के अपने दौरे के दूसरे चरण के तहत बांका पहुंचे हैं. उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वह जमुई से सीधे झारखंड के लिए रवाना हो जाएंगे जहां चुनाव की घोषणा हो चुकी है. यादव ने कहा, “मैं कल रांची के लिए रवाना हो जाऊंगा। हम झामुमो, कांग्रेस और वाम दलों के साथ गठबंधन करके राजग को हराएंगे। बिहार की भी चार सीट पर उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। 2020 के विधानसभा चुनाव में इनमें से तीन पर हम जीते थे. हम इस उपचुनाव में चारों सीट जीतने की कोशिश करेंगे. राजद नेता ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की प्रस्तावित “हिंदू स्वाभिमान यात्रा” पर कटाक्ष करते हुए कहा, “गिरिराज सिंह 10 साल से केंद्रीय मंत्री हैं. उनके पास दिखाने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है. इसलिए वह हिंदू-मुस्लिम के बीच नफरत और जहर बोकर अपना धंधा चलाने में लगे हुए हैं.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Congress and Left parties. his time is over no alliance with Nitish again RJD leader Tejashwi said we will defeat BJP in Jharkhand with JMM
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group