Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Road Accident: दो सड़क हादसे में वायुसेना के जवान समेत तीन लोगों की मौत, दो गंभीर
    Breaking News

    Road Accident: दो सड़क हादसे में वायुसेना के जवान समेत तीन लोगों की मौत, दो गंभीर

    News DeskBy News DeskApril 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड के हजारीबाग जिले में एक बस की बाइक से भिड़ जाने की घटना में वायुसेना के एक जवान की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मुकुंदगंज निवासी दीपक कुमार (34) के रूप में हुई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, मुकुंदगंज चौक के पास एक होटल के नजदीक हादसा हुआ जिसमें वायुसेना के जवान की मौके पर ही मौत हो गई। दीपक के बड़े भाई आनंद कुमार के अनुसार, जवान 2012-13 में सेना में भर्ती हुआ था और हैदराबाद में पदस्थापित था। वह 13 अप्रैल को छुट्टी लेकर घर आया था और एक शादी में शामिल होने जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।  

    जिले में एक अन्य सड़क दुर्घटना में, डेमोटांड में एक ट्रक की कार से पीछे से टक्कर होने के बाद एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान चंदन कुमार (40) और उनकी माता विद्या देवी (62) के रूप में हुई। दोनों रांची के बीआईटी मेसरा क्षेत्र के निवासी थे।एक अधिकारी ने बताया, कार में चार लोग सवार थे। उनमें से दो, जिनमें एक महिला भी शामिल थी, की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य दो गंभीर रूप से घायल हो गए।”

    Bank Minimum Balance: निजी क्षेत्र के बैंकों ने खातों में न्यूनतम जमा राशि कम होने पर  खाताधारकों से कमाये 4,949 करोड़ रुपये

    उन्होंने बताया कि घायलों को पहले शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया और बाद में राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आरआईएमएस), रांची रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना तब हुई जब चालक ने कथित तौर पर तेज रफ्तार वाहन पर नियंत्रण खो दिया। परिवार पटना में एक शादी में शामिल होने के बाद रांची लौट रहा था।

    Jharkhand: झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 6 अगस्त से 12 अगस्त तक चलेगा

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Road Accident: Three people including an Air Force soldier died in two road accidents Road Accident: दो सड़क हादसे में वायुसेना के जवान समेत तीन लोगों की मौत two seriously injured दो गंभीर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Bank Minimum Balance: निजी क्षेत्र के बैंकों ने खातों में न्यूनतम जमा राशि कम होने पर  खाताधारकों से कमाये 4,949 करोड़ रुपये

    July 30, 2026

    Jharkhand: झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 6 अगस्त से 12 अगस्त तक चलेगा

    July 30, 2026

    Sravni Mela: CM हेमंत सोरेन ने श्रावण मास में बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को दीं शुभकामनाएं

    July 30, 2026
    Recent Post

    Bank Minimum Balance: निजी क्षेत्र के बैंकों ने खातों में न्यूनतम जमा राशि कम होने पर  खाताधारकों से कमाये 4,949 करोड़ रुपये

    July 30, 2026

    Jharkhand: झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 6 अगस्त से 12 अगस्त तक चलेगा

    July 30, 2026

    Sravni Mela: CM हेमंत सोरेन ने श्रावण मास में बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को दीं शुभकामनाएं

    July 30, 2026

    Income Tax Return: अबतक पांच करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल, कल तक आखिरी मौका

    July 30, 2026

    Sansad Monsoon session: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, लगातार 8वें दिन नहीं चल सका प्रश्नकाल, बैठक दो बजे तक के लिए स्थगित

    July 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group