Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»कर्नाटक में सेना की वर्दी पहले घुसे लुटेरों ने SBI बैंक से 58 किलो सोना और 8 करोड़ लूट लिया
Crime

कर्नाटक में सेना की वर्दी पहले घुसे लुटेरों ने SBI बैंक से 58 किलो सोना और 8 करोड़ लूट लिया

News DeskBy News DeskSeptember 17, 2025Updated:September 17, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

BENGALURU. कर्नाटक के विजयपुरा जिले में मंगलवार शाम हुई बैंक डकैती ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. चादचान कस्बे की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा में पांच लुटेरे सेना की तरह वर्दी पहनकर घुसे और बैंक कर्मचारियों को बंधक बनाकर 58 किलो सोना और लगभग 8 करोड़ रुपये कैश लूट ले गए.

घटना शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है. हथियारों से लैस लुटेरों ने बैंक में दाखिल होते ही मैनेजर और स्टाफ को पिस्तौल की नोक पर लिया और अलार्म बजाने से रोका. इसके बाद सभी को रस्सियों से बांध दिया और तिजोरी तोड़कर कीमती जेवरात और नकदी समेट ली. बैंक के बाहर लोग भारी संख्या में जुट गए और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे.

लूट के बाद आरोपी सफेद कार में फरार हो गए. लेकिन अगली सुबह महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के पंढरपुर में वही कार बरामद हुई. कार खाली थी, लेकिन उसमें रस्सियां और मास्क जैसे अहम सबूत मिले. कर्नाटक पुलिस ने पुष्टि की कि यह वही वाहन है जिसमें लुटेरे भागे थे. माना जा रहा है कि वे कार छोड़कर किसी और साधन से आगे निकल गए.

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश

कर्नाटक और महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त टीम ने पंढरपुर और सीमावर्ती इलाकों में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है. डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम भी जांच में लगी हुई है. दोनों राज्यों की पुलिस ने सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है.

पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह वारदात हाल ही में कर्नाटक में हुई अन्य बैंक डकैतियों से जुड़ी हो सकती है. कुछ महीने पहले दावणगेरे जिले में भी SBI की एक शाखा से 17 किलो सोना चोरी का मामला सामने आया था, जिसे ‘मनी हाइस्ट’ वेब सीरीज से प्रेरित बताया गया था.

Tata Group Controversy: टाटा ट्रस्ट के तहत संचालित दो ट्रस्ट ने हलफनामा दाखिल कर कामकाज पर सवाल उठाने के मेहली मिस्त्री के अधिकार को दी चुनौती

बैंक अधिकारियों ने जानकारी दी कि लूटा गया सोना ग्राहकों के गिरवी रखे गए जेवर थे, जबकि नकद रकम दैनिक लेन-देन की थी. नुकसान का अनुमान 60 करोड़ रुपये से भी अधिक बताया जा रहा है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और पड़ोसी जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है.

विशेषज्ञ मानते हैं कि इस लूट के पीछे एक संगठित गिरोह काम कर रहा है, जो बैंकों की कमजोर सुरक्षा व्यवस्था का फायदा उठा रहा है. फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश

October 16, 2026

Tata Group Controversy: टाटा ट्रस्ट के तहत संचालित दो ट्रस्ट ने हलफनामा दाखिल कर कामकाज पर सवाल उठाने के मेहली मिस्त्री के अधिकार को दी चुनौती

October 16, 2026

Share Bazar: एक दिन की बंपर तेजी के बाद शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स, निफ्टी लुढ़का

October 16, 2026
Recent Post

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश

October 16, 2026

Tata Group Controversy: टाटा ट्रस्ट के तहत संचालित दो ट्रस्ट ने हलफनामा दाखिल कर कामकाज पर सवाल उठाने के मेहली मिस्त्री के अधिकार को दी चुनौती

October 16, 2026

Share Bazar: एक दिन की बंपर तेजी के बाद शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स, निफ्टी लुढ़का

October 16, 2026

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

October 16, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group