Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»पावर ग्रिड में डकैती कर महज 1.73 लाख में बेच दिया था सामान, पुलिस ने 9 को दबोचा
Breaking News

पावर ग्रिड में डकैती कर महज 1.73 लाख में बेच दिया था सामान, पुलिस ने 9 को दबोचा

News DeskBy News DeskJuly 27, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi : नामकुम पावर ग्रिड में हुए डकैती कांड का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है. बिजली ऑफिस में कर्मचारियों को बंधक बनाकर डकैती करने के इल्जाम में 9 संदेही गुनहगारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में दिनेश लोहरा उर्फ दिनेश करमाली, राजेश कुमार सिंह उर्फ भोला शाहिद अंसारी उर्फ जटला, ललन कुमार भुईया उर्फ बौना, जितु कुमार सिंह उर्फ जिजुवा, फुरकान मल्लिक उर्फ फुरकान, बिरेन्द्र बेदिया उर्फ घोंची, दीपक कुमार सोनी और जितेन्द्र कुमार शामिल हैं. इनके पास से कांड में इस्तेमाल किया गया टेम्पू, कटर मशीन, कॉपर स्ट्रीप, प्लेट एंगल, कनेक्टर और नौ मोबाईल फोन जब्त किये गये हैं. इस बात का खुलासा DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने किया.

DIG सह SSP ने बताया कि बीते 15 जुलाई को नामकुम पावर ग्रिड में 20-25 अपराधियों ने धावा बोल दिया था. सब स्टेशन के सारे कर्मचारियों को बंधक बनाया और फिर डकैती की वारदात को अंजाम दिया. मामले का खुलासा करने के लिए रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व और मुख्यालय DSP अमर पांडेय की देखरेख में SIT गठित की गयी थी. डकैतों की धड़पकड़ के लिए SIT लगातार छापेमारी कर रही थी. इसी दरम्यान इंफॉर्मेशन मिली कि कुछ लोग पुलिस से बचने के लिए इधर-उधर पनाह ले रहे हैं. टेक्निकल सेल की मदद ली गयी और दिनेश लोहरा उर्फ दिनेश करमाली समेत नौ संदेही गुनहगारों को गिरफ्तार कर लिया गया.

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

पूछताछ में दिनेश ने स्वीकार किया कि उसने अपने 10 साथियों के साथ मिलकर डकैती की. लूटा गया सामान फुरकान मलिक और दीपक कुमार सोनी के कबाड़ी दुकानों में बेच दिया. इन दोनों की कबाड़ी दुकान रांची के पुंदाग थाना क्षेत्र में है. दोनों कबाड़ी दुकानदारों ने 253 रुपये की रेट से सारा माल खरीद लिया और एक लाख 73 हजार रुपये उन लोगों को दे दिये. दीपक सोनी ने डर के कारण यह सामान पटना के परेव इलाके में जितेंद्र कुमार की फैक्ट्री को बेच दिया, जिससे एवज में उसे चार लाख रुपये मिले. गिरफ्तार सभी लोगों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. पुलिस अब इस घटना में शामिल अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

Monsoon Rain: मानसून पूरे देश से लौटा, इस साल औसत से 12.6 प्रतिशत कम 759.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज

 

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

NIT JAMSHEDPUR: एनआईटी जमशेदपुर में 17 अक्टूबर से दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन, पांच दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, 40 से अधिक फैकल्टी सदस्य संभालेंगे जिम्मेदारी

October 16, 2026

ADITYAPUR NEWS: दुर्गा पूजा से पहले आदित्यपुर में शराब की अड्डेबाजी पर उत्पाद विभाग का शिकंजा, भाटिया बस्ती से एक गिरफ्तार

October 16, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :सरयू राय ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री से मिलकर जताई संवेदना

October 16, 2026
Recent Post

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

October 17, 2026

Monsoon Rain: मानसून पूरे देश से लौटा, इस साल औसत से 12.6 प्रतिशत कम 759.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज

October 17, 2026

New Sports Car: मस्क की टेस्ला ने पेश की हवा में उछलने, पलटी मारने वाली नई स्पोर्ट्स कार ‘रोडस्टर’, उत्पादन 2028 से पहले शुरू होने की उम्मीद

October 17, 2026

Jharkhand SIR: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत दावा एवं आपत्ति की प्रक्रिया जारी, 31 अक्तूबर तक अंतिम मौका

October 17, 2026

Jharkhand: सहायक जेलर के 84 पदों के लिए 56,304 दावेदार, 28 अक्टूबर से फिजिकल टेस्ट, 13 नवंबर तक पूरी होगी प्रक्रिया

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group