Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Rourkela : महिला से ‘दुर्व्यवहार’ के आरोप में आठ बांग्ला भाषी श्रमिकों को निर्वस्त्र कर घुमाया, पिटाई भी की, सभी पीड़ित मुर्शिदाबाद के राजमिस्त्री
    Headlines

    Rourkela : महिला से ‘दुर्व्यवहार’ के आरोप में आठ बांग्ला भाषी श्रमिकों को निर्वस्त्र कर घुमाया, पिटाई भी की, सभी पीड़ित मुर्शिदाबाद के राजमिस्त्री

    News DeskBy News DeskDecember 12, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Rourkela. ओडिशा के सुंदरगढ़ कस्बे में एक महिला से ‘दुर्व्यवहार’ करने के आरोप में बृहस्पतिवार को स्थानीय लोगों ने आठ बांग्ला भाषी प्रवासी श्रमिकों को निर्वस्त्र कर और उनके हाथ बांधकर सड़क पर घुमाया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि सुबह साढ़े आठ से नौ बजे के बीच मिशन रोड पर श्रमिकों की पिटाई की गई और उन्हें अर्धनग्न अवस्था में घुमाया.

    पुलिस के मुताबिक पीड़ित पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के निवासी हैं और कस्बे में राजमिस्त्री का काम करते हैं. स्थानीय निवासियों की सूचना पर सुंदरगढ़ कस्बा थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन श्रमिकों को बचाकर थाने ले गए. राउरकेला के पुलिस महानिरीक्षक बृजेश राय ने फोन पर बताया, हमने दो मुकदमे दर्ज किए हैं, जिसमें एक मामला 10 लोगों के खिलाफ और दूसरा मामला महिला की शिकायत पर दर्ज किया गया है.”

    उन्होंने बताया कि पहला मामला आठ श्रमिकों को निर्वस्त्र कर घुमाने और उनकी पिटाई करने के आरोप में दर्ज किया गया है. राय ने बताया कि पुलिस ने उन लोगों को गिरफ्तार करने के लिए अभियान शुरू कर दिया है, जिन्होंने कानून को अपने हाथ में लिया और श्रमिकों को अपमानित किया. उन्होंने बताया, पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है और अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.”

    JNAC/JAMSHEDPUR: उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के सतर्कता एवं सझबूझ के कारण लेखापाल,अभियंता एवं संवेदक का गठजोड़ उजागर ! बिना काम,बिल भुगतान पर लगा रोक?

    अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने श्रमिकों पर हमला करने वाले 10 लोगों की पहचान की है. पुलिस को दी शिकायत में महिला ने दावा किया कि बुधवार को जब वह नहाने के बाद घर लौट रही थी तब एक श्रमिक ने उससे दुर्व्यवहार करने का प्रयास किया. जब घटना की खबर फैली तो स्थानीय लोगों ने उस घर पर हमला कर दिया, जहां श्रमिक रह रहे थे और उन्हें निर्वस्त्र कर हाथ बांध दिए.

    पुलिस ने बताया कि इसके बाद उन्हें अर्धनग्न अवस्था में सरेआम घुमाया गया. अधिकारी के मुताबिक, पुलिस ने जब श्रमिकों को बचाने का प्रयास किया तो उन्हें स्थानीय लोगों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के दौरान एक पत्रकार को भी स्थानीय लोगों ने कथित तौर पर धमकाया.

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, बुरूडीह डैम में शुरू होगा केज कल्चर मत्स्य पालन

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    all the victims are masons from Murshidabad Rourkela: Eight Bengali speaking workers were paraded naked and beaten up on charges of 'misbehaving' with a woman
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JNAC/JAMSHEDPUR: उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के सतर्कता एवं सझबूझ के कारण लेखापाल,अभियंता एवं संवेदक का गठजोड़ उजागर ! बिना काम,बिल भुगतान पर लगा रोक?

    June 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, बुरूडीह डैम में शुरू होगा केज कल्चर मत्स्य पालन

    June 3, 2026

    SERAIKELA NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर में किया 6 किमी लंबी सड़क का शिलान्यास, कहा- गांवों को मुख्यधारा से जोड़ना हमारा लक्ष्य

    June 3, 2026
    Recent Post

    JNAC/JAMSHEDPUR: उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के सतर्कता एवं सझबूझ के कारण लेखापाल,अभियंता एवं संवेदक का गठजोड़ उजागर ! बिना काम,बिल भुगतान पर लगा रोक?

    June 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, बुरूडीह डैम में शुरू होगा केज कल्चर मत्स्य पालन

    June 3, 2026

    SERAIKELA NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर में किया 6 किमी लंबी सड़क का शिलान्यास, कहा- गांवों को मुख्यधारा से जोड़ना हमारा लक्ष्य

    June 3, 2026

    Jamshedpur News :सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

    June 3, 2026

    SARAIKELA-KHARSAWA NEWS :गम्हरिया PHC में डाक विभाग के उत्पादों पर जागरूकता सत्र, स्वास्थ्य कर्मियों ने दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी

    June 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group