Lahar Chakra

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के आवास पर रुद्राभिषेक संपन्न,70,000 से अधिक श्रदधालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शुक्रवार को रुद्राभिषेक किया। रुद्राभिषेक का यह कार्यक्रम दोपहर पौने दो बजे तक चला। रुद्राभिषेक के संपन्न होने के बाद महाप्रसाद वितरण प्रारंभ हुआ। मोटे तौर पर 70 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। महाप्रसाद का आयोजन मिलानी हॉल में और सेवा सड़क (सर्विस लेन) पर किया गया था।

शुक्रवार की सुबह रुद्राभिषेक की शुरुआत भगवान गणेश जी और माता अंबिका जी के पूजन के साथ हुई। इसके बाद वरुण देवता की स्थापना की गई और उनका पूजन किया गया। इसके पश्चात मात्रिका पूजन हुआ। फिर सूर्यादि नवग्रह, रक्षा विधान, पार्थिवेश्वर महादेव का षोडषोप्रचार (16 प्रकार) से पूजन हुआ। इसके बाद नमक-चमक रुद्राभिषेक किया गया। इसके पश्चात आरती और पुष्पांजलि दी गई। फिर ब्राह्मणों ने भगवान भोलेनाथ के भजन गाए। भजन के साथ ही रुद्राभिषेक संपन्न हुआ।

READ MORE :Jamshedpur News : बीएलए नियुक्ति को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की बैठक

इस रुद्राभिषेक के मुख्य यजमान जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय थे। अन्य यजमानों में आकांक्षा नायर, युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण, पारुल सिंह, रोहेल रंजन आदि सपरिवार इसमें शामिल हुए। रुद्राभिषक में वरिष्ठ नेता रामाश्रय प्रसाद, रांची के समाजसेवी धर्मेंद्र तिवारी, कुमुरी विनीत के साथ क्षेत्र के दर्जनों शिवभक्तों ने हिस्सा लिया और भगवान शिव का अभिषेक किया। रुद्राभिषेक कार्यक्रम बेगूसराय से पधारे गौरीशंकर ठाकुर की देखरेख में विनोद पांडेय, धनजी पांडेय, धीरज पांडेय, कुंज जी, घनश्याम जी, रौशन जी और कन्हैया पांडेय ने पूर्ण कराया।

READ MORE :BOI RSETI जमशेदपुर को चाहिए अनुभवी राजमिस्त्री प्रशिक्षक, पांच साल का अनुभव अनिवार्य

इन्होंने ग्रहण किया महाप्रसाद

स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी आशुतोष राय के अनुसार, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी, बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, कांग्रेस के वरीय नेता रामाश्रय सिंह, नट्टू झा, प्रिंस सिंह, भाजपा नेता भरत सिंह, नंद जी प्रसाद, टाटा स्टील के लैंड डिपार्टमेंट के प्रमुख अमित सिंह, वरीय अधिवक्ता मनोरंजन दास, जूना अखाड़ा के महंत विद्यानंद सरस्वती, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के उत्तर-पूर्व क्षेत्र के पूर्व संघ चालक सिद्धिनाथ सिंह, डॉ. राजेश मोहंती, जेएनएसी के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार, बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती, जुस्को के प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिन्हा, टाटा मोटर्स के रजत शर्मा, टाटा मोटर्स के ही राजीव रंजन, यूनियन लीडर राकेश्वर पांडेय, टेल्को मजदूर यूनियन के पूर्व अध्यक्ष चंद्रभान सिंह, टाटा मोटर्स के यूनियन लीडर आरके सिंह, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, न्यूरो विशेषज्ञ एमएन सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ राकेश अग्रवाल, भाजपा के वरीय नेता अभय सिंह उज्जैन, कांग्रेस नेता अजय सिंह, भाजपा के वरीय नेता शैलेंद्र सिंह, भाजपा प्रवक्ता अमरजीत सिंह काले, खादी ग्रामोद्योग के पूर्व अध्यक्ष जयनेंदु जी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, जाने-माने आर्टिस्ट हरेन ठाकुर, रामानुज शेखर, दीपांकर कर्मकार, जमशेदपुर के जाने-माने आर्टिस्ट विप्लव रॉय, जयदीप चटर्जी, शुभेंदु बिस्वास, विशेद्र नारायण सिंह के साथ प्रख्यात कथक नृत्यांगना मोनिका डे (रांची) ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

READ MORE :Jamshedpur: हरहरगुट्टू में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, आनलाइन गेम खेलने की थी लत, मोबाइल छीने जाने से था तनाव में

हाथीकान पूड़ी का जलवा

रुद्राभिषेक कार्यक्रम खत्म होते ही महाप्रसाद का वितरण चालू हो गया। सड़क पर और मिलानी हॉल में 50 से ज्यादा काउंटर लगाए गये थे ताकि किसी को दिक्कत न हो। हर काउंटर पर जबरदस्त भीड़ थी। लोगों को हाथीकान पूड़ी बेहद पसंद आ रही थी। महाप्रसाद में आलू बैगन के अलावा आलू और परवल की सब्जी भी थी। टमाटर की मीठी चटनी और बुंदिया भी महाप्रसाद में शामिल था। लोगों ने चाव से महाप्रसाद ग्रहण किया। लोग महाप्रसाद को घर भी ले गए। राकेश, शैल सिंह, हरेराम सिंह, अनिकेत सिंह सावरकर, मुकुल मिश्रा आदि ने काउंटर पर मोर्चा संभाल रखा था। झारखंड श्रीवारी सेवा दल की सात सदस्यों ने भी भोजन बांटने में अहम भूमिका निभाई।

टूट गई हर दीवार

विधायक सरयू राय द्वारा आयोजित रामार्चा पूजा का महाप्रसाद पाने की हर साल होड़ लगती है। इस बार भी लगी। जाति, मजहब, दल…सभी दीवारें यहां टूटती हुई दिखीं। हर जाति, हर धर्म, हर पार्टी के लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

Exit mobile version