Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»LPG किल्लत को लेकर सत्ता पक्ष का विरोध प्रदर्शन, कृषि मंत्री को बैठाकर रिक्शा चलाते हुए विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री
    Breaking News

    LPG किल्लत को लेकर सत्ता पक्ष का विरोध प्रदर्शन, कृषि मंत्री को बैठाकर रिक्शा चलाते हुए विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री

    News DeskBy News DeskMarch 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों ने एलपीजी सिलेंडर संकट के विरोध में शुक्रवार को यहां झारखंड विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। बैनर और पोस्टर लिए हुए इन विधायकों ने पश्चिम एशिया संघर्ष के मद्देनजर रसोई गैस की कथित कमी को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। विरोध प्रदर्शन के दौरान विधायकों ने जो पोस्टर ले रखे थे, उनपर लिखा था, ‘‘नरेन्द्र मोदी संसद से गायब हैं, सिलेंडर देश से गायब हैं। एक तख्ती पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मोदी की तस्वीरें भी छपी थीं। कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण गैस की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।

    Jharkhand Politics:  राज्यसभा चुनाव के बाद गठबंधन में घमासान पर JMM बोला, 56नहीं, सिर्फ 50 विधायकों के नेता है हेमंत सोरेन

    उन्होंने कहा, “अब तो एलपीजी सिलेंडर बुक कराना भी मुश्किल हो गया है। यह सब केंद्र सरकार की नीतियों की विफलता के कारण है, जिससे आम लोगों की मुश्किलें और बढ़ रही हैं। झामुमो विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि महंगाई का बोझ सीधे तौर पर गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर पड़ रहा है तथा उन्हें गैस सिलेंडर खरीदने के लिए घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है।

    Tejpratap Yadav: लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव के घर से 20 लाख रुपये नकद समेत सोने की चेन व अंगूठी, चार आईफोन 17 प्रो मैक्स मोबाइल हो गयी चोरी

    इससे पहले, राज्य की कृषि मंत्री और कांग्रेस नेता शिल्पी नेहा तिर्की रिक्शा पर बैठकर विधानसभा पहुंचीं। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी यह रिक्शा चला रहे थे। अंसारी ने विधानसभा के बाहर पत्रकारों से कहा, “एलपीजी सिलेंडरों की कमी और पेट्रोलियम उत्पादों की बढ़ती कीमतों के कारण पूरे देश में संकट की स्थिति है। यहां तक कि राज्य की कृषि मंत्री को भी रिक्शा से विधानसभा आना पड़ा।”

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    LPG किल्लत को लेकर सत्ता पक्ष का विरोध प्रदर्शन Ruling party protests LPG shortage; Health Minister arrives at Assembly driving rickshaw with Agriculture Minister aboard कृषि मंत्री को बैठाकर रिक्शा चलाते हुए विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Politics:  राज्यसभा चुनाव के बाद गठबंधन में घमासान पर JMM बोला, 56नहीं, सिर्फ 50 विधायकों के नेता है हेमंत सोरेन

    June 23, 2026

    Tejpratap Yadav: लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव के घर से 20 लाख रुपये नकद समेत सोने की चेन व अंगूठी, चार आईफोन 17 प्रो मैक्स मोबाइल हो गयी चोरी

    June 23, 2026

    Union Minister resigns: ईसाई समुदाय से इकलौते केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने केद्र सरकार से दिया इस्तीफा, BJP ने दोबारा नहीं दिया था राज्यसभा का टिकट

    June 23, 2026
    Recent Post

    Share Bazar: टाटा स्टील के शेयर में उछाल, सपाट शुरुआत के बाद बाजार में हल्की बढ़त

    June 23, 2026

    Jharkhand: बीआईटी-मेसरा और आईआईटी-खड़गपुर ने संयुक्त अनुसंधान के लिए MOU पर हस्ताक्षर किए

    June 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group