Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»साकची पुलिस ने चैन छिनतई में 3 को पकड़ा, लूटपाट में प्रयुक्त बुलेट बाइक भी जब्त
    Crime

    साकची पुलिस ने चैन छिनतई में 3 को पकड़ा, लूटपाट में प्रयुक्त बुलेट बाइक भी जब्त

    News DeskBy News DeskSeptember 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर.  साकची थाना क्षेत्र में हुई चैन स्नैचिंग की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. पुलिस ने छापेमारी कर दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है तथा उनके पास से छिनी गई सोने की चैन और काले रंग की बुलेट बाइक बरामद की है. इसकी जानकारी गुरुवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी.

    उन्होंने बताया कि बीते 15 सितंबर को वादिनी स्वर्णली कुमारी ने आरोप लगाया था कि काले रंग की बुलेट बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक उसके गले से सोने की चैन झपटकर भाग गए. मामला दर्ज किया गया था. अनुसंधान के क्रम में पुलिस उप निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर पारडीह मानगो क्षेत्र में छापेमारी की. छापेमारी में शाहबाज शेख उर्फ शाबू (23 वर्ष) और साजिद शेख उर्फ अमान बिल्ला को गिरफ्तार किया गया.

    JAMSHEDPUR NEWS : NIT जमशेदपुर में राष्ट्रीय महिला नेतृत्व सम्मेलन-2026, 13 राज्यों की 150 महिला शिक्षाविद होंगी शामिल

    पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने 16.07.2025 को बाराद्वारी दत्ता डेकोरेटर के पास चैन स्नैचिंग की थी और बाद में छिनी हुई चैन को वसीम अकरम उर्फ चंदू को 11,000 रुपये में बेच दिया था. पुलिस ने निशानदेही पर छापेमारी कर सोने की चैन और बुलेट बाइक बरामद की. पुलिस के अनुसार शाहबाज और साजिद दोनों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

    GAYA NEWS : पितृपक्ष में श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सुविधा, रानी कमलापति और जबलपुर से गया चलेगी स्पेशल ट्रेन

    शाहबाज पर बर्मामाइन्स और आजादनगर थानों में लूट के केस दर्ज हैं, जबकि साजिद पर बर्मामाइन्स, साकची और मानगो थानों में लूट के कई मामले दर्ज हैं. इस मामले में कुल तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है चैन खरीदने वाला आरोपी को भी गिरफ्तार करके पुलिस जेल भेज दिया. प्रेस कांफ्रेंस में साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा शामिल थे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur JAMSHEDPUR HOT NEWS Jamshedpur news Sakchi police arrested 3 people for chain snatching and also seized the Bullet bike used in the robbery. जमशेदपुर की खबर जमशेदपुर की राजनीति जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर समाचार जमशेदपुरऔर आसपास की खबरें झारखंड की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS : NIT जमशेदपुर में राष्ट्रीय महिला नेतृत्व सम्मेलन-2026, 13 राज्यों की 150 महिला शिक्षाविद होंगी शामिल

    September 8, 2026

    GAYA NEWS : पितृपक्ष में श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सुविधा, रानी कमलापति और जबलपुर से गया चलेगी स्पेशल ट्रेन

    September 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : NIT जमशेदपुर में मिनी इंडस्ट्री-अकादमिया कॉन्क्लेव 2026, उद्योग और संस्थान के बीच सहयोग पर जोर

    September 8, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS : NIT जमशेदपुर में राष्ट्रीय महिला नेतृत्व सम्मेलन-2026, 13 राज्यों की 150 महिला शिक्षाविद होंगी शामिल

    September 8, 2026

    GAYA NEWS : पितृपक्ष में श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सुविधा, रानी कमलापति और जबलपुर से गया चलेगी स्पेशल ट्रेन

    September 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : NIT जमशेदपुर में मिनी इंडस्ट्री-अकादमिया कॉन्क्लेव 2026, उद्योग और संस्थान के बीच सहयोग पर जोर

    September 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :एक अक्टूबर से जमशेदपुर में शुरू होगा जीएसटी केंद्रीय प्रसंस्करण केंद्र,सिंहभूम चेम्बर की लंबे समय से लंबित मांग पूरी

    September 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :राजस्थान कल्याण परिषद के निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 85 लोगों की स्वास्थ्य जांच

    September 8, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group