Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»National»जांच का बढ़ा दबाव, समय राणा ने YouTube चैनल से ‘India’s Got Latent’ के सभी वीडियो डिलीट किया
    National

    जांच का बढ़ा दबाव, समय राणा ने YouTube चैनल से ‘India’s Got Latent’ के सभी वीडियो डिलीट किया

    News DeskBy News DeskFebruary 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा उर्फ ‘द रिबेल किड’ से मुंबई की खार पुलिस ने दो घंटे तक की पूछताछ 
    • कॉमेडी के नाम पर अश्लीलता फैलाने के आरोपों के बीच NCPCR ने भी लिया एक्शन

    ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ शो (India’s Got Latent Show) में अभद्र टिप्पणी मामले में अब तक 30 से ज्यादा मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं. शो की गेस्ट सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा उर्फ ‘द रिबेल किड’ (The Rebel Kid) अपनी ‘डार्क कॉमेडी’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं.
    शो के अन्य प्रतिभागियों में मशहूर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया (BeerBiceps), आशीष चंचलानी और स्टैंड-अप कॉमेडियन जसप्रीत सिंह भी विवादों के घेरे में हैं. मामले में अपूर्वा मुखीजा से बुधवार (12 फरवरी) को मुंबई की खार पुलिस ने करीब दो घंटे तक पूछताछ की. अपूर्वा ने अपने बयान दर्ज कराए.

    इन सभी के खिलाफ कानूनी प्रक्रियाएं शुरू हो चुकी हैं. बताया जा रहा है कि अलग-अलग थानों में करीब 30 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हो चुके हैं. सभी से ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ शो से जुड़े विवादित बयान को लेकर पूछताछ जारी है.

    उधर दूसरी ओर स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना ने अपने YouTube चैनल से ‘India’s Got Latent’ शो के सभी वीडियो डिलीट कर दिए हैं. यह कदम उस वक्त उठाया गया जब वे और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया विवादित बयान को लेकर जांच के दायरे में आ गए हैं. मुंबई पुलिस इस मामले में दोनों से पूछताछ के लिए संपर्क कर चुकी है.

    Jharkhand Politics: सत्तारूढ़ गठबंधन में दरार! झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो दोनों सीटों पर उतारेगा प्रत्याशी, कांग्रेस ने भी उतारे प्रत्याशी

    रणवीर इलाहाबादिया, जिन्हें बीयरबाइसेप्स के नाम से जाना जाता है, को हाल ही में अपने शो के एक एपिसोड में ‘सेक्स विद पेरेंट्स’ पर की गई विवादित टिप्पणी के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा. इसके बाद समय रैना ने बुधवार को X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “जो कुछ भी हो रहा है, उसे संभालना मेरे लिए बहुत मुश्किल है.

    मैंने सभी इंडियाज गॉट लेटेंट वीडियो हटा दिए हैं. मेरा उद्देश्य सिर्फ लोगों को हंसाना था. मैं जांच में पूरी मदद करूंगा.”

    Jharkhand Election: रास चुनाव में कांग्रेस ने झारखंड के लिए भूपेश बघेल और अजय शर्मा को नियुक्त किया पर्यवेक्षक

    अब तक क्या-क्या हुआ 

    • यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया, कॉमेडियन समय रैना और अपूर्वा मुखीजा के खिलाफ अश्लील और अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल को लेकर कई राज्यों में शिकायत दर्ज हुई है.
    • महाराष्ट्र साइबर सेल ने 30 से ज्यादा लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और उन्हें तलब किया है. संसद में भी इस मामले को लेकर चर्चा हो चुकी है, और एनसीडब्ल्यू ने 17 फरवरी को रणवीर इलाहाबादिया और अन्य को तलब किया है.
    • खार पुलिस स्टेशन पहुंचने के बाद अपूर्वा मुखीजा से करीब दो घंटे की कड़ी पूछताछ हुई. अपूर्वा को पुलिस के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा. वहीं, पुलिस स्टेशन से बाहर निकलते ही मीडिया ने सवालों की झड़ी लगा दी, ऐसे में अपूर्वा आखमिचोली खेलती नजर आईं.
    • पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और सिद्धांत चतुर्वेदी, उर्फी जावेद, तन्मय भट्ट, राखी सावंत और दीपक कलाल को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है.
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Due to increased pressure of investigation Samay Rana deleted all the videos of ‘India’s Got Latent’ from his YouTube channel
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Share Market: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट, Sensex 700 अंकों तक लुढ़का

    June 3, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    IPL Champion: RCB ने लगातार दूसरी आइपीएल ट्रॉफी जीती, विराट कोहली का जलवा, बनाये नाबाद 75 रन, गुजरात पांच विकेट से हारा

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Politics: सत्तारूढ़ गठबंधन में दरार! झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो दोनों सीटों पर उतारेगा प्रत्याशी, कांग्रेस ने भी उतारे प्रत्याशी

    June 6, 2026

    Jharkhand Election: रास चुनाव में कांग्रेस ने झारखंड के लिए भूपेश बघेल और अजय शर्मा को नियुक्त किया पर्यवेक्षक

    June 6, 2026

    CBSE Dicision: सीबीएसई ने 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिका के पुनर्मूल्यांकन आवेदन की अंतिम तिथि सात जून तक बढ़ाई

    June 6, 2026

    Tata Group: टाटा ट्रस्ट्स का 1989 के शेयर हस्तांतरण में अनियमितता के आरोपों से इनकार

    June 6, 2026

    Chaibasa: SIT की कार्रवाई, चक्रधरपुर के उप मुखिया की हत्या के मामले में पांच लोग गिरफ्तार

    June 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group