Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»‘Sansad’ Monsoon Session: आज से संसद का मानसून सत्र, विपक्ष के सभी मुद्दों पर संसद में चर्चा को तैयार, सर्वदलीय बैठक में सरकार ने दिया भरोसा
    Breaking News

    ‘Sansad’ Monsoon Session: आज से संसद का मानसून सत्र, विपक्ष के सभी मुद्दों पर संसद में चर्चा को तैयार, सर्वदलीय बैठक में सरकार ने दिया भरोसा

    News DeskBy News DeskJuly 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. सरकार ने एक सर्वदलीय बैठक में रविवार को कहा कि वह विपक्ष द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों पर संसद के मानसून सत्र में चर्चा के लिए तैयार है और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों पर प्रतिक्रिया संबंधी मांग का भी उचित जवाब देगी. संसद के मानसून सत्र से पहले सरकार द्वारा रविवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण, पहलगाम आतंकवादी हमला और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘संघर्षविराम’ के दावों सहित विभिन्न मुद्दे उठाए. सरकार ने सदन के सुचारू संचालन के लिए विपक्षी दलों से सहयोग मांगा.

    संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि संसद को सुचारू रूप से चलाने के लिए सरकार एवं विपक्ष के बीच समन्वय होना चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार ऑपरेशन सिंदूर पर ट्रंप के दावों को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दे पर संसद में उचित जवाब देगी.

    Jharkhand: दिल्ली में दो दिवसीय वैश्विक परामर्श की सीएम हेमंत सोरेन अध्यक्षता करेंगे, कई बड़ी कंपनियों के साथ होगी चर्चा, MOU पर हस्ताक्षर की संभावना

    रीजीजू ने जोर देकर कहा कि सरकार नियमों एवं परंपराओं के अनुरूप संसद में सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि सरकार ऑपरेशन सिंदूर जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए भी पूरी तरह तैयार है.कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि उनकी पार्टी ट्रंप के दावों, उन ‘‘चूकों’’ जिनके कारण पहलगाम हमला हुआ और बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बयान दिए जाने की मांग करती है.

    Jharkhand Congress: एसआईआर प्रक्रिया के दौरान कोई भी पात्र मतदाता छूटना नहीं चाहिए, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले के राजू

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह दायित्व है कि वह इन प्रमुख मुद्दों पर संसद में बयान दें. विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के 24 दलों के प्रमुख नेताओं ने संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले शनिवार को फैसला किया था कि वे पहलगाम आतंकवादी हमले, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अचानक रोके जाने, भारत-पाकिस्तान सैन्य टकराव के बीच मध्यस्थता संबंधी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे, बिहार में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और कई अन्य मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    'Sansad' Monsoon Session: Monsoon session of Parliament starts today government gave assurance in all party meeting opposition ready to discuss all issues in Parliament
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: दिल्ली में दो दिवसीय वैश्विक परामर्श की सीएम हेमंत सोरेन अध्यक्षता करेंगे, कई बड़ी कंपनियों के साथ होगी चर्चा, MOU पर हस्ताक्षर की संभावना

    July 6, 2026

    Jharkhand Congress: एसआईआर प्रक्रिया के दौरान कोई भी पात्र मतदाता छूटना नहीं चाहिए, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले के राजू

    July 6, 2026

    Jamahedpur: नीरज सिंह पहले कोलकाता, फिर हवाई मार्ग से दिल्ली होते राजस्थान पहुंचे, खाटू श्याम मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे, तभी पुलिस ने पकड़ा, मुख्य आरोपी फरार, कई राज्यों में छापेमारी

    July 6, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Industrial Policy: औद्योगिक विकास को नई दिशा देने के लिए झारखंड औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति 2026 का ड्राफ्ट जारी

    July 6, 2026

    Share Bazar: शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार चढ़ा, जानें कंपनियों के शेयर का हाल

    July 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group