Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Saraikela: कांड्रा-चौका मार्ग पर लखना सिंह घाटी में चलते ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान
    Breaking News

    Saraikela: कांड्रा-चौका मार्ग पर लखना सिंह घाटी में चलते ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान

    News DeskBy News DeskJuly 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Saraikela.सरायकेला जिले के चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत कांड्रा-चौका मार्ग पर गुरुवार सुबह एक ट्रक में अचानक आग लग गई. यह हादसा लखना सिंह घाटी में उस समय हुआ, जब ट्रक कांड्रा से चौका की ओर जा रहा था. घाटी के एक तीखे मोड़ पर ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा गया. टक्कर के बाद हुए शॉर्ट सर्किट से ट्रक में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा ट्रक चंद मिनटों में जलकर खाक हो गया. ट्रक में आग लगते ही चालक ने सूझ-बूझ दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन वह मौके से फरार हो गया. गनीमत रही कि ट्रक में चालक के अलावा कोई अन्य सवार नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि टल गई.

    हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने जलते हुए ट्रक को देखा और तुरंत कांड्रा थाना को सूचना दी. सूचना मिलते ही कांड्रा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चौका थाना एवं अग्निशमन विभाग को जानकारी दी. दमकल विभाग की टीम ने समय पर पहुंचकर मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

    Jamshedpur: SSP ने सभी थाना प्रभारियों के साथ की हाई-लेवल बैठक, अपराध पर सख्त दिखे, बोले-अवैध गतिविधि को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

    Adityapur:आदित्यपुर टोल ब्रिज के पास पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा की कार दुर्घटनाग्रस्त
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Saraikela: A moving truck caught fire in Lakhna Singh Valley on Kandra-Chowka road the driver saved his life by jumping
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: SSP ने सभी थाना प्रभारियों के साथ की हाई-लेवल बैठक, अपराध पर सख्त दिखे, बोले-अवैध गतिविधि को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

    July 6, 2026

    Adityapur:आदित्यपुर टोल ब्रिज के पास पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा की कार दुर्घटनाग्रस्त

    July 6, 2026

    Jamshedpur Breaking: हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मालिक और भाजपा नेता नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार, मैनेजर भी पकड़ाया

    July 6, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: बर्मामाइंस बाजार के समीप छिनतई के प्रयास में युवक पर अपराधियों ने चापड़ से किया जानलेवा हमला

    July 6, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: TMH ने स्थानीय एनेस्थीसिया में सफलतापूर्वक की Balloon Kyphoplasty, बुजुर्ग मरीजों को मिली नई जिंदगी की उम्मीद

    July 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group