Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Saraikela – Kharsawa News :विधानसभा आम निर्वाचन–2024 के दौरान दिवंगत कर्मी के आश्रित को ₹15 लाख की अनुग्रह अनुदान राशि प्रदान
    Breaking News

    Saraikela – Kharsawa News :विधानसभा आम निर्वाचन–2024 के दौरान दिवंगत कर्मी के आश्रित को ₹15 लाख की अनुग्रह अनुदान राशि प्रदान

    News DeskBy News DeskDecember 19, 2025Updated:December 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Saraikela – Kharsawa News।
    विधानसभा आम निर्वाचन–2024 के दौरान निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त सहायक उप निरीक्षक (सामान्य) स्वर्गीय प्रदीप गोआला के आकस्मिक निधन के बाद उनके परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दिवंगत कर्मी की आश्रिता पत्नी प्रोतिभा गोआला को ₹15 लाख (पंद्रह लाख रुपये) की अनुग्रह अनुदान राशि प्रदान की गई।

    यह राशि उपायुक्त–सह–जिला निर्वाचन पदाधिकारी, सरायकेला–खरसावां द्वारा उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में चेक के माध्यम से ससम्मान सौंपा गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने दिवंगत कर्मी के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक कार्यों के दौरान सेवा में लगे कर्मियों की सुरक्षा और उनके परिवारों का कल्याण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    उपायुक्त–सह–जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की आकस्मिक घटना में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में आवश्यक दस्तावेजों का शीघ्र सत्यापन करते हुए अनुग्रह अनुदान एवं अन्य अनुमन्य लाभों का भुगतान समयबद्ध, पारदर्शी और मानवीय दृष्टिकोण के साथ किया जाना चाहिए।

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    प्रशासन ने यह भी आश्वस्त किया कि भारत निर्वाचन आयोग के प्रावधानों के अंतर्गत दिवंगत कर्मी के परिवार को मिलने वाले अन्य वैधानिक लाभों के संबंध में भी नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि परिवार को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

    गौरतलब है कि विधानसभा आम निर्वाचन–2024 के दौरान हजारों सरकारी कर्मी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए दिन-रात कार्यरत रहे। ऐसे में निर्वाचन ड्यूटी के दौरान किसी कर्मी का आकस्मिक निधन न केवल प्रशासन के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए एक भावनात्मक क्षति होती है। इस प्रकार की अनुग्रह राशि न केवल आर्थिक सहारा प्रदान करती है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि सरकार और निर्वाचन आयोग अपने कर्मियों और उनके परिवारों के साथ खड़े हैं।

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    इस अवसर पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुरेन्द्र उराव, कमांडेंट सशस्त्र सीमा बल (बीएन-67) सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। सभी ने दिवंगत कर्मी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Deputy Commissioner Election Election Commission of India Election Duty Compensation Election Duty Death Compensation Election Officer Jharkhand Government Compensation News अनुग्रह अनुदान राशि दिवंगत निर्वाचन कर्मी विधानसभा आम निर्वाचन 2024 सरायकेला खरसावां समाचार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026

    Jamshedpur Rath Yatra 2026: सेंट्रल सिख नौजवान सभा और आगाज़ संस्था का विशाल सेवा शिविर, कुणाल सारंगी हुए शामिल

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group