Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Saraikela-Kharsawa News :चांडील अनुमंडल में अवैध बालू खनन पर बड़ी कार्रवाई, 38 हजार घनफीट बालू जब्त
Breaking News

Saraikela-Kharsawa News :चांडील अनुमंडल में अवैध बालू खनन पर बड़ी कार्रवाई, 38 हजार घनफीट बालू जब्त

News DeskBy News DeskFebruary 23, 2026Updated:February 23, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

सरायकेला-खरसावां: जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए चांडील अनुमंडल क्षेत्र में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। यह कार्रवाई उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर की गई।

 संयुक्त टीम ने चलाया अभियान

जिला खनन विभाग और तिरूलडीह थाना प्रभारी के संयुक्त नेतृत्व में तिरूलडीह थाना क्षेत्र के तिरूलडीह, सिरकाडीह, सापदा एवं सपारूम बालू घाटों में अवैध बालू खनन, भंडारण और परिवहन के विरुद्ध सघन जांच की गई।

 38 हजार घनफीट बालू जब्त

निरीक्षण के दौरान सपारूम घाट के समीप अवैध रूप से भंडारित लगभग 38,000 घनफीट बालू को विधिवत जब्त किया गया। प्रशासन ने बताया कि इस मामले में नियमानुसार अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Jamshedpur: झारग्राम-पुरुलिया मेमू ट्रेन का परिचालन आज रद्द, बदले मार्ग से चलेगी टाटानगर हटिया एक्सप्रेस, यह है वजह?

हालांकि जांच के समय संबंधित घाटों पर तत्काल अवैध उत्खनन की गतिविधि नहीं पाई गई, लेकिन तिरूलडीह एवं सिरकाडीह घाटों पर वाहनों के टायर के निशान मिले, जिससे अवैध परिवहन की आशंका जताई गई।

 संभावित मार्गों पर बनाई गई ट्रेंच

वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार संभावित अवैध परिवहन मार्गों पर विभिन्न स्थानों पर अवरोध गर्त (ट्रेंच) का निर्माण कर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया गया है। इस कदम का उद्देश्य भविष्य में अवैध परिवहन की पुनरावृत्ति को रोकना है।

Jharkhand: 11वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार

 सख्त कार्रवाई के निर्देश

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में कहीं भी खनिजों के अवैध खनन, भंडारण या परिवहन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त तत्वों में हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध खनन की जानकारी मिले तो तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करें।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: झारग्राम-पुरुलिया मेमू ट्रेन का परिचालन आज रद्द, बदले मार्ग से चलेगी टाटानगर हटिया एक्सप्रेस, यह है वजह?

October 22, 2026

Jharkhand: 11वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार

October 22, 2026

Jharkhand: जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की धारदार हथियार से हमला कर हत्या, वारदात के बाद से आरोपी फरार

October 22, 2026
Recent Post

Jamshedpur: झारग्राम-पुरुलिया मेमू ट्रेन का परिचालन आज रद्द, बदले मार्ग से चलेगी टाटानगर हटिया एक्सप्रेस, यह है वजह?

October 22, 2026

Jharkhand: 11वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार

October 22, 2026

Jharkhand: जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की धारदार हथियार से हमला कर हत्या, वारदात के बाद से आरोपी फरार

October 22, 2026

Jamshedpur: आज टाटानगर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे DRM, यात्री सीधे रेल अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे अपनी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव

October 22, 2026

Road Accident: दुर्गा पूजा के दौरान तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत

October 22, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group