Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»SaraiKela-Kharsawan News: आदित्यपुर में 31 जुलाई तक नियमित जलापूर्ति के निर्देश, उपायुक्त ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी
    Breaking News

    SaraiKela-Kharsawan News: आदित्यपुर में 31 जुलाई तक नियमित जलापूर्ति के निर्देश, उपायुक्त ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी

    News DeskBy News DeskJuly 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    सरायकेला-खरसावां । आदित्यपुर नगर निगम और नगर परिषद कपाली क्षेत्र में चल रही पेयजल योजनाओं की प्रगति को लेकर जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने सोमवार को समाहरणालय सभागार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में JUDCO, जिंदल, शापूरजी पालनजी तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों ने विभिन्न जलापूर्ति परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी।

    उपायुक्त ने परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए स्पष्ट किया कि नागरिकों को समय पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी एजेंसियों को 31 जुलाई 2026 तक शेष कार्य हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया।

    सीतारामपुर 30 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में देरी पर जताई नाराजगी

    बैठक के दौरान आदित्यपुर-2 स्थित सीतारामपुर 30 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से नियमित जलापूर्ति शुरू नहीं होने पर उपायुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि संबंधित एजेंसियों ने 15 जुलाई तक जलापूर्ति शुरू करने का आश्वासन दिया था, लेकिन समयसीमा का पालन नहीं किया गया, जिससे हजारों लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

    उन्होंने अधिकारियों से परियोजना में आ रही तकनीकी समस्याओं, भूमि संबंधी मामलों और अन्य बाधाओं की जानकारी ली तथा सभी समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    Patna Charlapalli Special Train 18 सितंबर तक, 14 फेरे बढ़े

    31 जुलाई तक हर घर जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश

    उपायुक्त ने JUDCO, जिंदल और शापूरजी पालनजी के प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि पाइपलाइन बिछाने, जलापूर्ति नेटवर्क विस्तार और अन्य सभी अधूरे कार्य 31 जुलाई तक गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तय समयसीमा का दोबारा उल्लंघन हुआ तो विभागीय नियमों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

    कपाली क्षेत्र की योजनाओं की भी हुई विस्तृत समीक्षा

    बैठक में नगर परिषद कपाली क्षेत्र में चल रही पेयजल योजनाओं की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी अधूरे कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं ताकि प्रत्येक लाभुक तक नियमित और निर्बाध पेयजल पहुंच सके।

    उन्होंने कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा से जुड़ी परियोजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। संबंधित विभागों को नियमित मॉनिटरिंग करने और बाधाओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

    JAMSHEDPUR NEWS : SIR-2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी की राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को सभी बूथों पर होगी BLO-BLA-2 बैठक

    बैठक में नगर आयुक्त अज़ाज़ अनवर, JUDCO, जिंदल, शापूरजी पालनजी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Adityapur Municipal Corporation Adityapur News Adityapur Water Supply breaking news Civic News Drinking Water Project Drinking Water Update Google Discover News Google News India Government Project Jharkhand Development Jharkhand news Jharkhand Today Jindal Water Project JUDCO JUDCO Project Kapali nagar parishad Kapali Water Supply Local News Nitish Kumar Singh DC Pipeline Project Public Water Supply Saraikela kharsawan news Shapoorji Pallonji Sitarampur Water Treatment Plant Trending News urban development Water Crisis Water Infrastructure Water Plant water supply scheme आदित्यपुर न्यूज़ आदित्यपुर पेयजल योजना आदित्यपुर विकास कपाली जलापूर्ति कपाली न्यूज जल जीवन मिशन जल संकट जलापूर्ति योजना जिंदल पेयजल योजना झारखंड न्यूज झारखंड विकास नगर निगम आदित्यपुर नगर परिषद कपाली नितिश कुमार सिंह पाइपलाइन कार्य पानी की समस्या पेयजल अपडेट पेयजल परियोजना प्रशासनिक समीक्षा वाटर सप्लाई विकास समाचार शापूरजी पालनजी सरकारी योजना सरायकेला खरसावां समाचार सरायकेला न्यूज सीतारामपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थानीय समाचार हर घर जल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Patna Charlapalli Special Train 18 सितंबर तक, 14 फेरे बढ़े

    July 21, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : SIR-2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी की राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को सभी बूथों पर होगी BLO-BLA-2 बैठक

    July 21, 2026

    Jamshedpur News: 24 जुलाई को दिव्यांगजनों के लिए मोबाइल कोर्ट

    July 21, 2026
    Recent Post

    Patna Charlapalli Special Train 18 सितंबर तक, 14 फेरे बढ़े

    July 21, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : SIR-2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी की राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को सभी बूथों पर होगी BLO-BLA-2 बैठक

    July 21, 2026

    Jamshedpur News: 24 जुलाई को दिव्यांगजनों के लिए मोबाइल कोर्ट

    July 21, 2026

    Jamshedpur News: धालभूमगढ़ में 251 को मिला लर्नर लाइसेंस

    July 21, 2026

    South Bihar Express Restored :श्रावणी मेला में शिवभक्तों को बड़ी राहत: साउथ बिहार एक्सप्रेस फिर पूरे रूट पर चलेगी, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का बड़ा फैसला

    July 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group