Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Saraikela Kharsawan News :सरायकेला में पेट्रोल पंपों पर प्रशासन की सख्ती, एसडीओ ने किया औचक निरीक्षण
    Breaking News

    Saraikela Kharsawan News :सरायकेला में पेट्रोल पंपों पर प्रशासन की सख्ती, एसडीओ ने किया औचक निरीक्षण

    News DeskBy News DeskMay 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    सरायकेला-खरसावां ।

    जिले में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। उपायुक्त  नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) सरायकेला  अभिनव प्रकाश ने क्षेत्र के विभिन्न पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईंधन के स्टॉक, वितरण व्यवस्था और उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराए जा रहे पेट्रोल-डीजल की स्थिति की विस्तार से जांच की गई।

    पेट्रोल-डीजल स्टॉक की जांच

    औचक निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने पेट्रोल पंपों के स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रिकॉर्ड और ईंधन उपलब्धता की जानकारी ली। प्रशासन ने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य बनी रहे।

    एसडीओ श्री अभिनव प्रकाश ने पेट्रोल पंप संचालकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में जमाखोरी या कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी उपभोक्ताओं को निर्धारित सरकारी दर पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध कराया जाए।

    Seraikella-kharsawan पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लगी लम्बी कतार, प्रशासनिक पहल से लोगों में राहत 

    अनियमितता पर होगी कड़ी कार्रवाई

    प्रशासन ने साफ किया कि आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है। यदि किसी पेट्रोल पंप पर अनियमितता, कृत्रिम कमी या उपभोक्ताओं को परेशान करने की शिकायत मिलती है तो संबंधित संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    एसडीओ ने कहा कि जिला प्रशासन आमजनों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी तरह की अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न न हो।

    अफवाहों से बचने की अपील

    प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि वे सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैल रही भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें। पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ लगाने से बचें और जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल खरीदें।

    Jamshedpur: भाजपा का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग 16-17 मई को, कार्यकर्ताओं को मिलेगा वैचारिक एवं संगठनात्मक मार्गदर्शन, प्रदेश स्तरीय नेता भरेंगे कार्यकर्ताओं में जोश

    अधिकारियों ने बताया कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है और सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। आम लोगों से शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से ईंधन खरीदने की अपील की गई है।

    प्रशासन ने मांगी आमजन की मदद

    जिला प्रशासन ने नागरिकों से यह भी कहा कि यदि कहीं कालाबाजारी, अधिक कीमत वसूली या कृत्रिम कमी जैसी समस्या दिखाई देती है तो इसकी जानकारी तुरंत प्रशासन को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने या कृत्रिम संकट पैदा करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Abhinav Prakash SDO Black Marketing Action breaking news Jharkhand Diesel Availability Fuel Crisis Rumors Fuel Stock Inspection Fuel Supply News Fuel Supply Normal Hindi News Jharkhand Jharkhand Petrol News Nitish Kumar Singh DC Petrol Diesel Stock Petrol Diesel Update Petrol Pump Checking Petrol Pump Inspection Petrol Pump Raid SaraiKela Administration Saraikela kharsawan news Saraikela News: SDO Inspection News
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella-kharsawan पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लगी लम्बी कतार, प्रशासनिक पहल से लोगों में राहत 

    May 14, 2026

    Jamshedpur: भाजपा का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग 16-17 मई को, कार्यकर्ताओं को मिलेगा वैचारिक एवं संगठनात्मक मार्गदर्शन, प्रदेश स्तरीय नेता भरेंगे कार्यकर्ताओं में जोश

    May 14, 2026

    Seraikella-kharsawan:  उपायुक्त के निर्देश पर कुचाई थाना क्षेत्र में अवैध खनन के विरुद्ध जिला खनन पदाधिकारी की बड़ी कार्रवाई

    May 14, 2026
    Recent Post

    Seraikella-kharsawan पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लगी लम्बी कतार, प्रशासनिक पहल से लोगों में राहत 

    May 14, 2026

    Jamshedpur: भाजपा का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग 16-17 मई को, कार्यकर्ताओं को मिलेगा वैचारिक एवं संगठनात्मक मार्गदर्शन, प्रदेश स्तरीय नेता भरेंगे कार्यकर्ताओं में जोश

    May 14, 2026

    Seraikella-kharsawan:  उपायुक्त के निर्देश पर कुचाई थाना क्षेत्र में अवैध खनन के विरुद्ध जिला खनन पदाधिकारी की बड़ी कार्रवाई

    May 14, 2026

    Jamshedpur: सेल्फ एन्यूमरेशन कर जनगणना में सहयोग करें:अनिल मोदी

    May 14, 2026

    Jamshedpur: सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष मानव केडिया ने पेट्रोल एवं डीज़ल की उपलब्धता को लेकर नागरिकों से संयम बरतने का किया अपील

    May 14, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group