Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Saraikela- Kharsawa News :राष्ट्रपति के प्रस्तावित एनआईटी जमशेदपुर आगमन को लेकर तैयारियां तेज, आएडा सभागार में हुई समीक्षा बैठक
Breaking News

Saraikela- Kharsawa News :राष्ट्रपति के प्रस्तावित एनआईटी जमशेदपुर आगमन को लेकर तैयारियां तेज, आएडा सभागार में हुई समीक्षा बैठक

News DeskBy News DeskDecember 16, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

JAMSHEDPUR।
 राष्ट्रपति के प्रस्तावित एनआईटी जमशेदपुर (आदित्यपुर) आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आज AAIDA सभागार में उपायुक्त, सरायकेला–खरसावाँ की अध्यक्षता में कार्यक्रम की तैयारियों एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

कार्यक्रम और सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन
बैठक में राष्ट्रपति के आगमन से संबंधित कार्यक्रम की रूपरेखा, सुरक्षा इंतजाम, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध रूप से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।

एनआईटी परिसर और मार्गों का निरीक्षण
 राष्ट्रपति  के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों के तहत उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक, सरायकेला–खरसावाँ द्वारा संबंधित पदाधिकारियों के साथ एनआईटी परिसर, कार्यक्रम स्थल और संभावित आगमन मार्गों का निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा, बैरिकेडिंग, फोर्स की तैनाती और आपात व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया।

NCB की जमशेदपुर में छापेमारी में बड़े ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा, सरगना, एक युवती समेत छह लोग गिरफ्तार

समय रहते सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व सभी तैयारियां तय मानकों के अनुसार पूरी कर ली जाएं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति के दौरे को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी और विधि-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

Jharkhand: अनुकंपा पर नौकरी पाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने कर दी पति की हत्या

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

NCB की जमशेदपुर में छापेमारी में बड़े ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा, सरगना, एक युवती समेत छह लोग गिरफ्तार

October 19, 2026

Jharkhand: अनुकंपा पर नौकरी पाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने कर दी पति की हत्या

October 19, 2026

Hemant Soren: रजरप्पा में मां की अस्थियों का विसर्जन कर भावुक हुए हेमंत सोरेन, बोले- मां की स्मृतियां सदैव साथ रहेंगी

October 19, 2026
Recent Post

NCB की जमशेदपुर में छापेमारी में बड़े ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा, सरगना, एक युवती समेत छह लोग गिरफ्तार

October 19, 2026

Jharkhand: अनुकंपा पर नौकरी पाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने कर दी पति की हत्या

October 19, 2026

Hemant Soren: रजरप्पा में मां की अस्थियों का विसर्जन कर भावुक हुए हेमंत सोरेन, बोले- मां की स्मृतियां सदैव साथ रहेंगी

October 19, 2026

Jamshedpur: छोटा गोविंदपुर, बागुनहातु और साकची में 21 अक्टूबर को होगा रावण दहन, जानिए कहां कितने फीट का होगा पुतला

October 19, 2026

Saraikela: चांडिल डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 24 लाख के आभूषण धनबाद से बरामद

October 19, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group