


Saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले के रायबासा में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गयी है. उत्पाद अधीक्षक सौरभ तिवारी के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया. गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रायबासा स्थित एक मकान में छापेमारी अवैध. शराब जब्त की गयी. छापेमारी के दौरान 105 पेटी अवैध विदेशी शराब बरामद की गई,जिसकी कुल मात्रा 945 लीटर है. साथ ही मौके से एक सुजुकी स्कूटी भी जब्त की गई. मौके से एक अभियुक्त रोहित कुमार को गिरफ्तार किया गया है उसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है. प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.



