


Saraikela.सरायकेला खरसावां जिले के नीमडीह में थाना क्षेत्र के झुमरी गांव में दो पक्षों में तनाव हो गया है. तनाव के बाद आक्रोशित भीड़ ने तीन दुकानों में आग लगा दी है. कई दुकानदार जख्मी भी हुए हैं. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है. झुमरी गांव में एक समुदाय का युवक दूसरे समुदाय की एक युवती को लेकर फरार हो गया. इसी के बाद दोनों समुदाय में तनाव फैल गया. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार शाम को तीन दुकानों में आग लगा दी. पुलिस ने भीड़ पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज किया. तनाव के बाद इलाकों को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. देर शाम को उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला व एसपी मुकेश लुनायत टीम के साथ पहुंचे. गांव के लोगों को फिलहाल घरों से निकलने पर रोक लगा दी गयी है.



