
सरायकेला-खरसावाँ:
गम्हारिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामचंद्रपुर में 28 जुलाई 2025 को हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में वांगी टुडु के लिखित आवेदन पर गम्हारिया थाना कांड संख्या 76/25, धारा 109(1)/3(5)/126(2)/115(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
आवेदन में कहा गया कि आरोपितों ने वांगी टुडु के पति सुखराम टुडु पर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस द्वारा गठित विशेष छापामारी दल ने तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर कांड का सफल उद्भेदन किया।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS : सड़क सुरक्षा बैठक, हेलमेट न पहनने से गई 8 जानें, 366 लाइसेंस सस्पेंड
गिरफ्तार अभियुक्तों में प्रथम नामजद अभियुक्त सुजीत कुमार घोष (42 वर्ष) और दूसरा अप्राथमिकी अभियुक्त सामु हाँसदा (19 वर्ष) शामिल हैं। दोनों ने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया तथा उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक लोहे का धारदार गुप्ती (भुजाली) भी बरामद कर लिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पु०नि० कुणाल कुमार के नेतृत्व में पु०अ०नि० ललन रविदास, अरुण कुमार महतो एवं अभय कुमार शामिल थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है तथा आगे की जांच जारी है।
