Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Saraiskela Kharsawan News :उपायुक्त के निर्देश पर जिले में अलाव व्यवस्था तेज, ठंड से राहत मिलेगी आम लोगों को
    Breaking News

    Saraiskela Kharsawan News :उपायुक्त के निर्देश पर जिले में अलाव व्यवस्था तेज, ठंड से राहत मिलेगी आम लोगों को

    News DeskBy News DeskDecember 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    सरायकेला–खरसावाँ। जिले में लगातार गिरते तापमान और बढ़ रही शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। आम लोगों को ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने सभी नगर निकायों और प्रखंडों को तत्काल प्रभाव से रात्रिकालीन अलाव व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

    उपायुक्त ने साफ निर्देश दिया है कि नगर निकाय क्षेत्रों के मुख्य चौक–चौराहों, व्यस्त बाज़ारों, बस स्टैंडों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों और सभी प्रखंड मुख्यालयों के प्रमुख स्थानों पर अलाव की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि रात के समय ठंड से बेहाल जरूरतमंद लोगों को राहत मिले।

    जिला प्रशासन की ओर से संबंधित अधिकारियों को यह भी कहा गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अलाव के संचालन का नियमित निरीक्षण करें। जहां आवश्यकता महसूस हो, वहाँ अतिरिक्त अलाव भी उपलब्ध कराए जाएँ। प्रशासन का कहना है कि तापमान में और गिरावट की संभावना को देखते हुए अलाव स्थलों की संख्या बढ़ाई जा रही है तथा अलाव जलने की अवधि भी परिस्थितियों के अनुरूप बढ़ाई जाएगी।

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने जनता से अपील की कि अत्यधिक ठंड के दौरान सावधानी बरतें, आवश्यकतानुसार गर्म कपड़ों का उपयोग करें और जरूरत पड़ने पर प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए अलाव स्थलों का लाभ उठाएँ।

    उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया है कि अलाव स्थल ऐसे स्थानों पर बनाए जाएँ जहाँ अधिक संख्या में राहगीर, रिक्शा चालक, मजदूर, ठेला–विक्रेता, बुजुर्ग और जरूरतमंद लोग देर रात तक मौजूद रहते हैं, ताकि उन्हें ठंड से राहत मिल सके।

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    जिला प्रशासन का दावा है कि ठंड बढ़ने के साथ ही राहत उपायों की मॉनिटरिंग और तेज कर दी गई है तथा जनसहभागिता को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि आगामी दिनों में मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर और भी राहत कदम उठाए जाएंगे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    cold relief measures cold wave relief district administration cold relief Jharkhand weather update night bonfire setup public safety winter Saraiskela Kharsawan update Saraiskela news winter safety Jharkhand winter shelter support अलाव व्यवस्था अलाव स्थल निरीक्षण उपायुक्त नितिश कुमार सिंह योग जनता के लिए राहत जिला प्रशासन सक्रिय नगर निकाय निर्देश प्रखंड अलाव व्यवस्था प्रशासनिक कार्रवाई भीड़भाड़ क्षेत्र अलाव सरायकेला ठंड
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: वनबंधु परिषद का अनूठा प्रयास, भजन जैमिंग के जरिए युवाओं को संस्कृति और राष्ट्रप्रेम से जोड़ने की पहल

    August 30, 2026

    Adityapur NEWS: आदित्यपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय श्रमिक प्रशिक्षण शिविर संपन्न, मजदूर वर्ग की चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group