Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Saryu Rai Election Campaign: जमशेदपुर पश्चिमी सीट से एनडीए के उम्मीदवार सरयू राय ने चलाया जनसंपर्क, लोग सुनाने लगे बिजली-पानी की समस्या
    Elections

    Saryu Rai Election Campaign: जमशेदपुर पश्चिमी सीट से एनडीए के उम्मीदवार सरयू राय ने चलाया जनसंपर्क, लोग सुनाने लगे बिजली-पानी की समस्या

    News DeskBy News DeskOctober 29, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिमी सीट से एनडीए के उम्मीदवार गैस सिलेंडर छाप के साथ सरयू राय जब सोमवार को इन इलाकों में पहुंचे तो हर जगह पानी और बिजली की समस्या के बारे में ही लोगों ने उन्हें बताया. विलास बस्ती, निर्मल बस्ती की महिलाओं ने उन्हें बताया कि इलाके में पानी की समस्या है. साफ-सफाई कभी होती ही नहीं. एक महिला ने बताया कि इस इलाके में कम से कम चार पोल तत्काल लगाने की जरूरत है. पैसा देने के बाद भी बिजली मीटर नहीं लग रही है. हर बार कोई न कोई बहाना बना कर उन्हें टरका दिया जाता है.

    खूंटाडीह बस्ती की महिलाओं ने बताया कि इलाके में पानी है ही नहीं. तीन महीने से हमलोग पानी के लिए परेशान हैं. कोई सुनता ही नहीं. शंकोसाई और गौड़ बस्ती की महिलाओं ने बताया कि उनके इलाके में कई माह से पानी नहीं है. समस्या बताने के बाद भी कोई सुनता ही नहीं है. श्री राय ने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह इस दिशा में जो भी जरूरी होगा, करेंगे.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    सरयू ने सोमवार को सोनारी क्षेत्र के कई इलाकों का भी भ्रमण किया. इस दौरान दांगी समाज के लोगों से मुलाकात की. उनकी समस्याओं को सुना. शिवलाल बस्ती स्थित बजरंग बली मंदिर के सामने आयोजित सभा में श्री राय ने कहा कि पांच साल पहले जिस हालत में वह जमशेदपुर पश्चिमी को छोड़ कर गये थे, उसी हालत में आज भी यह इलाका है. श्री राय ने रामजनमनगर, मानगो के शांतिनगर आदि का भी दौरा किया और लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली. बता दें कि जमशेदपुर पश्चिमी के विलास बस्ती, निर्मल बस्ती, खूंटाडीह बस्ती, शंकोसाई, गौड़ बस्ती जैसे इलाकों में बिजली, पानी की समस्या से लोग खासे परेशान हैं.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    people started telling about electricity and water problems Saryu Rai Election Campaign: NDA candidate from Jamshedpur West seat Saryu Rai conducted public relations
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group