Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Saryu Rai: विधायक सरयू राय शहर की गंदगी को लेकर भड़के, बोले-कदमा, सोनारी जैसे इलाकों में सफाई की व्यवस्था लचर, जेएनएसी और टाटा स्टील यूआइएसएल से मांगा जवाब, बन्ना गुप्ता पर भी लगाये आरोप
Headlines

Saryu Rai: विधायक सरयू राय शहर की गंदगी को लेकर भड़के, बोले-कदमा, सोनारी जैसे इलाकों में सफाई की व्यवस्था लचर, जेएनएसी और टाटा स्टील यूआइएसएल से मांगा जवाब, बन्ना गुप्ता पर भी लगाये आरोप

News DeskBy News DeskJanuary 21, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. विधायक सरयू राय ने कहा कि विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद कदमा, सोनारी जैसे इलाकों में सफाई की व्यवस्था लचर हो गई है. बस्तियों में पीने के पानी के लिए जो कनेक्शन चार्ज तय किया गया है, वह काफी अधिक है. उन्होंने याद दिलाया कि कि टाटा स्टील यूआइएसएल ने चुनाव के पहले तक कदमा और सोनारी में सफाई के लिए तत्कालीन विधायक और मंत्री को 25 सफाईकर्मी दे रखे थे. इन 25 सफाईकर्मियों का उपयोग तत्कालीन मंत्री अपनी मर्जी से करते थे. चुनाव होते ही ये सभी कर्मचारी सफाई के काम से गायब हो गये. पेयजल के बारे में टाटा स्टील यूआइएसएल के अधिकारियों का कहना है कि झारखंड सरकार ने एक जनवरी 2021 से जो दर लागू किया है, वह वही दर ले रहे हैं. विधायक सरयू राय ने कहा कि सोनारी में साईं कंस्ट्रक्शन के 48 मजदूर पहले कार्यरत थे और कदमा में सेवा सहयोग के 80 से 100 मजदूर काम कर रहे थे. मगर मजदूर अब सड़कों पर दिखायी नहीं दे रहे हैं. सरयू ने कहा कि 25 जनवरी को नगर निगम से पूछेंगे कि आपके ठेकेदारों ने कितने स्थानों पर कितने सफाईकर्मी लगा रखे हैं. अगर वो नहीं मिलेगा तो कानूनी कार्रवाई की सिफारिश करेंगे.

जेएनएसी और टाटा स्टील यूआइएसएल के अफसर बस्तियों का करें दौरा

Jamshedpur: मानगो नगर निगम और जेएनएसी की कार्यप्रणाली पर विधायक सरयू राय ने उठाये सवाल, मुख्यमंत्री से की हस्तक्षेप करने की मांग

जेएनएसी और टाटा स्टील यूआइएसएल के अधिकारियों से साफ शब्दों में कहा है कि वे क्षेत्र में जन सुविधाओं का काम जनहित में करें, किसी व्यक्ति का चेहरा देख कर नहीं. उन्होंने यह भी कहा कि टाटा स्टील यूआइएसएल और जेएनएसी को जनहित में और पारदर्शिता के साथ काम करना चाहिए. कोई मंत्री रहा हो या कोई दबंगई दिखाए तो आप उसे दो दर्जन मजदूर दे देंगे और जहां जनता का सवाल आये, वहां आप चुप्पी साध लेंगे, यह नहीं चेलगा. एक बार जेएनएसी और टाटा स्टील यूआइएसएल के अफसरों को बस्तियों का दौरा करना चाहिए, ताकि उन्हें पता चल सके कि लोग कचरा, नाली, साफ-सफाई आदि की किन समस्याओं से रोज जूझ रहे हैं. जेएनएसी के उप नगर आयुक्त, टाटा स्टील यूआइएसएल के अफसरों और भूमि विभाग के अधिकारियों संग एक बैठक की थी. बैठक में जेएनएसी के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार, टाटा स्टील यूआइएसएल के महाप्रबंधक आरके सिंह, पेयजल विभाग के प्रभारी संजीव झा और टाटा लैंड के अमित सिंह आदि मौजूद रहे.

DGP की नियुक्ति के लिए राज्यों में लागू नियमों का ब्योरा दे केंद्र, सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड सरकार और तदाशा मिश्रा से 16 नवंबर तक मांगा जवाब

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: मानगो नगर निगम और जेएनएसी की कार्यप्रणाली पर विधायक सरयू राय ने उठाये सवाल, मुख्यमंत्री से की हस्तक्षेप करने की मांग

November 4, 2026

DGP की नियुक्ति के लिए राज्यों में लागू नियमों का ब्योरा दे केंद्र, सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड सरकार और तदाशा मिश्रा से 16 नवंबर तक मांगा जवाब

November 4, 2026

IDBI Bank के कर्मचारी अब 10 नवंबर को तय करेंगे आगे की रणनीति, फिलहाल खत्म की हड़ताल

November 4, 2026
Recent Post

Jamshedpur: मानगो नगर निगम और जेएनएसी की कार्यप्रणाली पर विधायक सरयू राय ने उठाये सवाल, मुख्यमंत्री से की हस्तक्षेप करने की मांग

November 4, 2026

DGP की नियुक्ति के लिए राज्यों में लागू नियमों का ब्योरा दे केंद्र, सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड सरकार और तदाशा मिश्रा से 16 नवंबर तक मांगा जवाब

November 4, 2026

IDBI Bank के कर्मचारी अब 10 नवंबर को तय करेंगे आगे की रणनीति, फिलहाल खत्म की हड़ताल

November 4, 2026

Chaibasa: ड्यूटी के नाम पर वसूली का आरोप, होमगार्ड जवानों ने खोला मोर्चा, चार प्रतिनियुक्त कर्मियों को तत्काल हटाने की मांग

November 4, 2026

Jamshedpur: टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन 29 नवंबर को, ट्रैफिक डीएसपी ने रूट का लिया जायजा

November 4, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group