Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Saryu Rai: विधायक सरयू राय ने बन्ना गुप्ता वीडियो प्रकरण में विधानसभाध्यक्ष को लिखी चिट्ठी, बोले- गलत जवाब देने पर अधिकारियों पर अवमानना की कार्रवाई हो
    Breaking News

    Saryu Rai: विधायक सरयू राय ने बन्ना गुप्ता वीडियो प्रकरण में विधानसभाध्यक्ष को लिखी चिट्ठी, बोले- गलत जवाब देने पर अधिकारियों पर अवमानना की कार्रवाई हो

    News DeskBy News DeskFebruary 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने विधानसभाध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो से बन्ना गुप्ता अश्लील सीडी प्रकरण में विधानसभा में गलत जवाब देने के लिए अधिकारियों पर अवमानना की कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। यहां जारी एक बयान में विधायक सरयू राय ने कहा कि अश्लील सीडी प्रकरण में खुद बन्ना गुप्ता ने 2023 में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। जब विधानसभा में उन्होंने सवाल उठाया तो विभाग का जवाब आया कि जांच जारी है। अश्लील वीडियो क्लिप को एफएसएल में जांच के लिए भेजा गया था।  सरयू राय ने कहा कि विगत 21 फरवरी 2026 को उन्होंने विधानसभा में इस मुद्दे को फिर से उठाया। इस बार भी सरकार की तरफ से कहा गया कि एफएसएल जांच की रिपोर्ट नहीं आई है। उस वक्त एक महिला ने वीडियो में कहा था कि जिस महिला से अश्लील वार्ता बन्ना गुप्ता से हो रही है, वह वही है, उस महिला के बारे में पुलिस ने कहा कि वह महिला को चिन्हित नहीं किया जा सका है। इसलिए उसके बारे में कोई जांच नहीं हुई है।

    श्री राय ने कहा कि सरकार का उत्तर गलत है। जहां तक उनकी जानकारी है, एफएसएल की रिपोर्ट 8 माह पहले ही आ चुकी है। यह रिपोर्ट संबंधित विद्वान न्यायाधीश के कोर्ट में है। एफएसएल वालों ने जमशेदपुर पुलिस से कहा कि वे जांच रिपोर्ट ले जाएं लेकिन पुलिस ने वह रिपोर्ट नहीं ली है।  श्री राय ने कहा कि एफएसएल जांच में यह निष्कर्ष दिया गया कि वीडियो इतना धुंधला है कि कोई निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता कि वीडियो सही है या गलत, इसमें काट-छांट की गई है या ओरिजनल है। कुछ पता नहीं चलता।  श्री राय ने कहा कि उस दौर में जनता के बीच जो वीडियो वायरल हुई थी, वह तो बिल्कुल साफ थी।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि जमशेदपुर पुलिस ने कौन सा वीडियो एफएसएल को भेज दिया? प्राथमिकी तो दर्ज कराई बन्ना गुप्ता ने लेकिन वीडियो को पेनड्राइव के माध्यम से किसी गुफरान नामक सज्जन ने पुलिस को दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच में खिलवाड़ हो रहा है। गृहविभाग गलतबयानी कर रहा है। ऐसे में यह विधानसभा की अवमानना का मामला बनता है। विधानसभाध्यक्ष को इस पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए,

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Saryu Rai: MLA Saryu Rai wrote a letter to the Speaker of the Assembly in the Banna Gupta video case Saryu Rai: विधायक सरयू राय ने बन्ना गुप्ता वीडियो प्रकरण में विधानसभाध्यक्ष को लिखी चिट्ठी saying that contempt proceedings should be initiated against officials for giving wrong answers. बोले- गलत जवाब देने पर अधिकारियों पर अवमानना की कार्रवाई हो
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group