Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»राजभवन के पास अनुसूचित जाति समाज का धरना, बाउरी बोले- SC लोगों के साथ हो रहा भेदभाव
Breaking News

राजभवन के पास अनुसूचित जाति समाज का धरना, बाउरी बोले- SC लोगों के साथ हो रहा भेदभाव

News DeskBy News DeskAugust 2, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi : अखिल भारतीय अनुसूचित जाति समन्वय समिति की ओर से शनिवार को रांची स्थित राजभवन के पास एकदिवसीय धरना का आयोजन किया गया. इस प्रदर्शन में राज्य भर से बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति समाज के लोग शामिल हुए और अपने अधिकारों को लेकर आवाज उठाई.

धरने में शामिल पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक पल है, जब राजनीतिक सीमाओं से परे जाकर अनुसूचित जाति समाज के लोग एक मंच पर एकजुट हुए हैं. उन्होंने कहा कि राज्य में आज भी अनुसूचित जाति के लोगों के साथ भेदभाव हो रहा है और उन्हें उनके संवैधानिक अधिकारों से वंचित किया जा रहा है.

Jamshedpur: श्री श्री जी टाउन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी, बिस्टुपुर के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन हुआ संपन्न

उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में अनुसूचित जाति आयोग की स्थापना तो हो चुकी है, लेकिन पिछले छह वर्षों से अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं की गई है. उन्होंने मांग की कि राज्य में जनसंख्या के अनुपात में 12 प्रतिशत आरक्षण तत्काल लागू किया जाए और चौकीदार बहाली समेत अन्य सरकारी नियुक्तियों में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षण सुनिश्चित किया जाए. साथ ही, आय और जाति प्रमाण पत्र जारी करने में आ रही समस्याओं को भी जल्द दूर करने की अपील की गई.

Jharkhand: ईडी ने कोयला चोरी मामले में की बड़ी कार्रवाई, अनूप माझी की होटल, रिसॉर्ट समेत 136 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

अमर बाउरी ने कहा कि इस धरने का उद्देश्य सरकार को जगाना है, ताकि मानसून सत्र में इन मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा हो सके. धरने में सिमरिया विधायक उज्ज्वल दास, पूर्व विधायक समरी लाल, रामचंद्र सहिस सहित समाज के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे और अपनी एकता का प्रदर्शन किया. सभी ने मिलकर यह संदेश दिया कि समाज अपने अधिकारों के लिए अब चुप नहीं बैठेगा.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: श्री श्री जी टाउन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी, बिस्टुपुर के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन हुआ संपन्न

October 17, 2026

Jharkhand: ईडी ने कोयला चोरी मामले में की बड़ी कार्रवाई, अनूप माझी की होटल, रिसॉर्ट समेत 136 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

October 17, 2026

Weather Alert: झारखंड के कई इलाकों में हुई बारिश, दुर्गा पूजा की तैयारियां प्रभावित, आज जमशेदपुर में हल्की बारिश के आसार

October 17, 2026
Recent Post

Jamshedpur: श्री श्री जी टाउन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी, बिस्टुपुर के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन हुआ संपन्न

October 17, 2026

Jharkhand: ईडी ने कोयला चोरी मामले में की बड़ी कार्रवाई, अनूप माझी की होटल, रिसॉर्ट समेत 136 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

October 17, 2026

सिपाही बहाली को लेकर HighCourt JSSC से 6 हफ्ते में मांगा जवाब, 9 दिसंबर को अगली सुनवाई

October 17, 2026

Jamshedpur: डांडिया नाइट पर सरयू राय का बोले- धार्मिक उत्सव को तमाशा मत बनाइए, सामाजिक सद्भाव पर आयोजक और प्रशासन को दी नसीहत

October 17, 2026

Jamshedpur: दुर्गापूजा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का जांच अभियान तेज, होटल आहार, गोल्डी और हल्दीराम समेत 10 होटलों से लिए गए सैंपल, केनेलाइट में मिला एक्सपायर्ड चिकन-मटन

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group