Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Saranda Explosive Recover:  सुरक्षा बलों ने लूटी गयी 4 टन में 2.5 टन से अधिक विस्फोटक सामग्री बरामद की, नक्सलियों ने ट्रक को अगवा कर की थी 4 टन जिलेटिन की लूट
    Breaking News

    Saranda Explosive Recover:  सुरक्षा बलों ने लूटी गयी 4 टन में 2.5 टन से अधिक विस्फोटक सामग्री बरामद की, नक्सलियों ने ट्रक को अगवा कर की थी 4 टन जिलेटिन की लूट

    News DeskBy News DeskJune 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    Rourkela सुरक्षा बलों ने ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में माओवादियों द्वारा लूटी गई 2.5 टन से अधिक विस्फोटक सामग्री सोमवार को बरामद कर ली. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने  बताया कि राज्य के विशेष अभियान समूह (एसओजी), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), झारखंड के विशिष्ट ‘जगुआर’ बल और सुंदरगढ़ के जिला स्वैच्छिक बल (डीवीएफ) के सुरक्षाकर्मियों ने ओडिशा-झारखंड सीमा पर एक संयुक्त अभियान के दौरान 2.5 टन से अधिक विस्फोटक बरामद किया,जिसे 27 मई को सुंदरगढ़ जिले के के. बलांग इलाके से माओवादियों ने लूट लिया था.
    अभियान में शामिल अधिकारी ने कहा, कुछ विस्फोटकों को जमीन के नीचे दबा दिया गया था, जबकि कुछ अन्य चट्टानों के नीचे छुपायी गई हो सकती है. उन्होंने कहा कि माओवादियों द्वारा विस्फोटक लूटे जाने के एक दिन बाद 28 मई से तलाशी अभियान जारी था. उन्होंने बताया कि माओवादियों ने विस्फोटक उस समय लूट लिया था जब उसे पत्थर की खदान ले जाया जा रहा था. हालांकि, अधिकारी ने जंगल में विस्फोटक बरामदगी के सटीक स्थान का खुलासा करने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि यह स्थान सारंडा जंगल का हिस्सा है और झारखंड में है तथा ओडिशा सीमा से कुछ दूरी पर स्थित है.
    इससे पहले सुरक्षाकर्मियों ने शुक्रवार को माओवादियों के साथ एक मुठभेड़ के बाद नक्सलियों द्वारा लूटा गया कुछ विस्फोटक बरामद किया था. माओवादियों ने के. बालांग क्षेत्र में बंदूक के बल पर लगभग 200 पैकेट विस्फोटक लूट लिया था, जो लगभग चार टन था. इसमें ज्यादातर जिलेटिन की छड़ें थीं. हालांकि, सूत्रों ने बताया कि विस्फोटक ओडिशा-झारखंड अंतरराज्यीय सीमा पर सारंडा जंगल के पास स्थित तिरिलपोश में पाया गया.
    पुलिस के अनुसार, झारखंड के करीब 30 सशस्त्र माओवादियों ने वाहन चालक को बंदूक के बल बंधक बनाकर जिलेटिन की छड़ों से लदा ट्रक अगवा कर लिया था. लूट की घटना के एक दिन बाद, ओडिशा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) वाई बी खुरानिया और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया था और राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के एक दल ने मामले की जांच शुरू कर दी. ओडिशा पुलिस ने घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है.
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Naxalites had looted 4 tonnes of gelatin by hijacking a truck Saranda Explosive Recover: Security forces recovered more than 2.5 tonnes of explosive material from the looted 4 tonnes
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur: टाटा स्टील कर्मचारियों के वेज रिवीजन समझौता के बाद उत्पन्न समस्या का समाधान करेगी कमेटी

    August 30, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: वनबंधु परिषद का अनूठा प्रयास, भजन जैमिंग के जरिए युवाओं को संस्कृति और राष्ट्रप्रेम से जोड़ने की पहल

    August 30, 2026

    Adityapur NEWS: आदित्यपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय श्रमिक प्रशिक्षण शिविर संपन्न, मजदूर वर्ग की चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group