Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में गिरावट, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ₹90 पार कर गया
    Breaking News

    Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में गिरावट, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ₹90 पार कर गया

    News DeskBy News DeskDecember 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Best Multibagger Stock
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Mumbai. विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और निवेशकों की मुनाफावसूली के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई. घरेलू बाजारों में लगातार चौथे सत्र में गिरावट जारी रही। 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 165.35 अंक फिसलकर 84,972.92 अंक पर आ गया. 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी 77.85 अंक टूटकर 25,954.35 अंक पर रहा.

    सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाइटन, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, एनटीपीसी और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे. वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में बढ़त दर्ज की गई.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    रुपया छह पैसे टूटकर 90.02 प्रति डॉलर पर
    रुपया बुधवार को पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90 के स्तर को पार कर गया और शुरुआती कारोबार में छह पैसे टूटकर 90.02 प्रति डॉलर पर पहुंच गया.विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि बैंकों के उच्च स्तर पर अमेरिकी डॉलर की खरीद जारी रखने और विदेशी पूंजी की निकासी से रुपये पर दबाव बढ़ाया.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    हालांकि कमजोर डॉलर और वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने तीव्र गिरावट को कम किया. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 89.96 पर खुला. कारोबार के दौरान 90.15 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर तक लुढ़क गया लेकिन बाद में कुछ सुधार के साथ 90.02 पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से छह पैसे की गिरावट दर्शाता है. रुपया मंगलवार को 43 पैसे टूटकर अपने सर्वकालिक निचले स्तर 89.96 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.22 पर रहा.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में गिरावट रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ₹90 पार कर गया
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group