Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»National»उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच सेंसेक्स, निफ्टी स्थिर, Tata Steel लाभ में रहा
    National

    उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच सेंसेक्स, निफ्टी स्थिर, Tata Steel लाभ में रहा

    News DeskBy News DeskFebruary 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    मुंबई. उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बृहस्पतिवार को दोनों मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी स्थिर रुख के साथ बंद हुए. विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी जारी रहने और वायदा एवं विकल्प खंड में मासिक सौदों के निपटान के अंतिम दिन बाजार में उतार-चढ़ाव आया.

    तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 10.31 अंक यानी 0.01 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 74,612.43 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 74,834.09 अंक तक गया और नीचे में 74,520.78 अंक तक आया. यानी इसमें 313.31 अंक का उतार-चढ़ाव आया.

    नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 2.50 अंक यानी 0.01 प्रतिशत फिसलकर 22,545.05 अंक पर बंद हुआ.
    सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, जोमैटो, टाटा स्टील और नेस्ले प्रमुख रूप से लाभ में रहे.
    दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा और भारतीय स्टेट बैंक शामिल हैं.

    शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 3,529.10 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.
    शेयर बाजार बुधवार को ‘महाशिवरात्रि’ के मौके पर बंद थे.

    JAMSHEDPUR NEWS: अगस्त में 34 सड़क हादसों में 22 मौत, 26 घायल; 7 जगह लगेंगे स्पीड गन कैमरे

    रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष-शोध अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘वायदा एवं विकल्प खंड में सौदों के निपटान के अंतिम दिन बाजार में सुस्ती रही और लगातार दूसरे दिन दोनों मानक सूचकांक लगभग अपरिवर्तित रहे. निफ्टी में शुरुआत में तेजी थी लेकिन यह कायम नहीं रह पायी और यह स्थिर बंद हुआ….’’

    एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में रहा, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में थे.

    यूरोप के प्रमुख बाजारों में ज्यादातर में गिरावट का रुख रहा. अमेरिकी बाजारों में बुधवार को मिला-जुला रुख था.
    वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.03 डॉलर प्रति बैरल पर रहा.

    JAMSHEDPUR NEWS: अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, अगस्त में 440 टन खनिज जब्त; 11 वाहन पकड़े, 10 लाख जुर्माना

    बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 147.71 अंक के लाभ में रहा था. हालांकि, एनएसई निफ्टी में 5.80 अंक की गिरावट आई थी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Nifty stable amid volatile trading Sensex Tata Steel in profit
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: अगस्त में 34 सड़क हादसों में 22 मौत, 26 घायल; 7 जगह लगेंगे स्पीड गन कैमरे

    September 19, 2026

    Tata Group की कंपनियों के शेयर में Black Friday, टाटा केमिकल्स सबसे अधिक टूटे, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स के शेयर भी लुढ़के

    September 19, 2026

    Jamshedpur Police: जमशेदपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 26 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई भी थानेदार बदले

    September 19, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: अगस्त में 34 सड़क हादसों में 22 मौत, 26 घायल; 7 जगह लगेंगे स्पीड गन कैमरे

    September 19, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, अगस्त में 440 टन खनिज जब्त; 11 वाहन पकड़े, 10 लाख जुर्माना

    September 19, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: नशे के खिलाफ कार्रवाई तेज, अगस्त में 75 किलो गांजा और 36 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त; 26 गिरफ्तार

    September 19, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :एमएमडीआर एक्ट पर बाबूलाल मरांडी का झामुमो-कांग्रेस सरकार पर हमला, बोले- झारखंड सरकार की नीतियों से उद्योग और रोजगार पर पड़ रहा प्रतिकूल असर, अपनी नाकामी छिपाने के लिए जनता को गुमराह कर रही राज्य सरकार

    September 19, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: SIR-2026 में फर्जी दस्तावेज और ई-रोल में छेड़छाड़ पर सख्ती, वीएलई को कार्रवाई की चेतावनी

    September 19, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group