Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Seraikela Kharsawan News :नीमडीह में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त
    Breaking News

    Seraikela Kharsawan News :नीमडीह में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त

    News DeskBy News DeskJune 2, 2026Updated:June 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    सरायकेला-खरसावां। जिले में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नीमडीह थाना क्षेत्र में दो अवैध चुलाई भट्टियों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान भारी मात्रा में जावा महुआ और अवैध महुआ शराब भी बरामद की गई।

    गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी

    उपायुक्त सरायकेला-खरसावां के निर्देश एवं उत्पाद अधीक्षक के नेतृत्व में जिले में अवैध शराब के विनिर्माण, भंडारण और बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को नीमडीह थाना क्षेत्र के बूढ़ीबासा और महतोडीह गांवों में छापेमारी अभियान संचालित किया गया।

    600 किलोग्राम जावा महुआ और 20 लीटर शराब बरामद

    छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने दो अवैध चुलाई भट्टियों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान लगभग 600 किलोग्राम जावा महुआ तथा 20 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद की गई। अधिकारियों ने मौके से मिले अवैध उत्पाद और शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्रियों को जब्त कर लिया।

    FIFA Football Final: Spain बना World Champion, अर्जेंटीना को हराकर 16 साल बाद जीता फीफा विश्व कप

    आरोपियों पर होगी कानूनी कार्रवाई

    उत्पाद विभाग के अनुसार अवैध शराब निर्माण और कारोबार में संलिप्त अड्डा संचालकों की पहचान की जा रही है। उनके विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

    आगे भी जारी रहेगा अभियान

    जिला प्रशासन और उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    Jamshedpur: सोनम वांगचुक को दिल्ली के जंतर-मंतर से अस्पताल ले जाने की घटना के विरोध में जमशेदपुर में विरोध प्रदर्शन

    प्रशासन की इस कार्रवाई को अवैध शराब कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    breaking news Jharkhand excise department Jharkhand Excise Raid 2026 Excise Superintendent Illegal Distillery Busted Illegal Liquor Manufacturing Illegal Liquor News Java Mahua Seized jharkhand crime news Jharkhand Excise Raid jharkhand latest news Mahua Daru Mahua Liquor Raid Nimdih News Product Department Action Seraikela Kharsawan News अवैध शराब उत्पाद विभाग कार्रवाई नीमडीह थाना सरायकेला खरसावां समाचार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    FIFA Football Final: Spain बना World Champion, अर्जेंटीना को हराकर 16 साल बाद जीता फीफा विश्व कप

    July 20, 2026

    Jamshedpur: सोनम वांगचुक को दिल्ली के जंतर-मंतर से अस्पताल ले जाने की घटना के विरोध में जमशेदपुर में विरोध प्रदर्शन

    July 20, 2026

    Jamshedpur: बागबेड़ा में कुसुम घाट के पास खरकई नदी से अज्ञात युवक का शव बरामद

    July 20, 2026
    Recent Post

    FIFA Football Final: Spain बना World Champion, अर्जेंटीना को हराकर 16 साल बाद जीता फीफा विश्व कप

    July 20, 2026

    Jamshedpur: सोनम वांगचुक को दिल्ली के जंतर-मंतर से अस्पताल ले जाने की घटना के विरोध में जमशेदपुर में विरोध प्रदर्शन

    July 20, 2026

    Jamshedpur: बागबेड़ा में कुसुम घाट के पास खरकई नदी से अज्ञात युवक का शव बरामद

    July 20, 2026

    Jamshedpur: छोटाबांकी डैम में दोस्तों के साथ घूमने आए टेल्को के युवक की डूबकर मौत

    July 20, 2026

    Jamshedpur: आदिवासी महिला की मौत की जांच की मांग, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

    July 20, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group